Johar Live Desk : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 नवंबर को ओडिशा के विशेष दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह पहली बार ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी, जो राज्य के इतिहास में किसी मौजूदा राष्ट्रपति का पहला संबोधन होगा।
राष्ट्रपति अपने दौरे में ओडिशा राजभवन स्थित नए कलिंग गेस्ट रेसिडेंस का उद्घाटन भी करेंगी। उनकी आगमन से लेकर वापसी तक सुरक्षा, आवास और चिकित्सा से जुड़े सभी इंतज़ाम पूरे कर लिए गए हैं।
राष्ट्रपति मुर्मू 27 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और तुरंत राजभवन के लिए रवाना होंगी। वहां 2.25 बजे नया कलिंग गेस्ट रेसिडेंस उद्घाटित करेंगी और लंच में शामिल होंगी।

उनके साथ राज्यपाल, मुख्यमंत्री, तीन केंद्रीय मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। दोपहर बाद वह कुछ समय कलिंग गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगी।
शाम 4.20 बजे राष्ट्रपति विधानसभा पहुंचेंगी और 4.30 बजे से 5.30 बजे तक सदन को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह फिर राजभवन लौटेंगी और राज्यपाल द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगी।
अगले दिन 28 नवंबर को सुबह 9.15 बजे वह भुवनेश्वर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और सुबह 9.35 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगी।
Also Read : सभी शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति होगी अब डिजिटल
Also Read : चुनाव में करारी हार के बाद बोले प्रशांत किशोर : ‘जंगलराज का डर और गड़बड़ी के संकेत से जन सुराज हारी’

