Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Jul, 2025 ♦ 6:53 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु झारखंड के चार हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से आनलाइन जुड़ेंगी
    झारखंड

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु झारखंड के चार हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से आनलाइन जुड़ेंगी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ करेंगी। इस अभियान का उद्देश्य टीबी से ग्रसित उपचाररत रोगियों के लिए सामुदायिक सहायता एवं सहभागिता सुनिश्चित करवानी है। मालूम हो कि सरकार द्वारा टीबी उन्मूलन के लिए मरीजों को हर माह 500 रुपये पोषण सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की मंशा है कि इसके अतिरिक्त पोषण सहायता के लिए जनप्रतिनिधि, कारपोरेट, गैर-सरकारी संस्थान या सामान्य नागरिक आगे आएं। मरीजों को मदद पहुंचाएं। कम से कम एक साल तक मरीजों को अपने स्तर से सहायता राशि दान करें। सरकार ने लक्ष्य तय किया है कि भारत को किसी सूरत में टीबी मुक्त देश बनाना है।

    कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड के चार चयनित आयुष्मान भारत हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों से जुड़ेंगी। इनमें पूर्वी सिंहभूम जिले का अमाई नगर केंद्र, बोकारो का तेतरी केंद्र, पलामू का कुंदरी केंद्र और गुमला जिने का गम्हरिया केंद्र शामिल हैं। इस कार्यक्रम में सभी राज्यों से लोग वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे।

    मालूम हो कि झारखंड में टीबी के इलाज के लिए सरकार की ओर से 1600 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं। पहले इनकी संख्या मात्र 300 थी। इन केंद्रों पर टीबी मरीजों की हर तरह की जांच की सुविधा है। यहां मरीजों की काउंसिलिंग भी की जाती है। झारखंड में इस समय करीब 53 हजार टीबी के सक्रिय मामले हैं। यह आंकड़ा वर्ष 2021 का है। अगर राजधानी रांची की बात करें तो यहां वर्ष 2021 में 6,420 टीबी मरीज पाए गए थे। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन मरीजों के लिए समय समय पर विशेष अभियान भी चलाया जाता है।

    कुछ माह पहले केंद्र सरकार के अधिकारियों की एक टीम झारखंड आई थी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन के लक्ष्य की जानकारी दी थी। बताया था कि केंद्र सरकार ने 2025 तक हर हाल में देश को टीबी की बीमारी से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी इस अभियान में बढ़चढ़कर भागीदारी सुनिश्चत करने की बात कही थी। कहा था कि झारखंड के आदिवासी बहुल इलाकों में टीबी मरीजों की पहचान के लिए अभियान चलाया जाएगा।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशर्मनाक ! : गढ़वा में महिला को डायन बता निर्वस्त्र कर लाठी-डंडों से पीटा, दो गिरफ्तार
    Next Article झारखंड में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा – यह यात्रा इतिहास लिखेगी

    Related Posts

    झारखंड

    पलामू में दो गांजा तस्करों को मिली सजा, इतने साल काटेंगे जेल में…

    June 30, 2025
    झारखंड

    2011 में की थी हत्या, 14 वर्ष बाद मिली आजीवन कारावास की सजा

    June 30, 2025
    झारखंड

    यूपी का शातिर ठग अब झारखंड CID के शिकंजे में, की थी 23.95 लाख की ठगी

    June 30, 2025
    Latest Posts

    पलामू में दो गांजा तस्करों को मिली सजा, इतने साल काटेंगे जेल में…

    June 30, 2025

    2011 में की थी हत्या, 14 वर्ष बाद मिली आजीवन कारावास की सजा

    June 30, 2025

    यूपी का शातिर ठग अब झारखंड CID के शिकंजे में, की थी 23.95 लाख की ठगी

    June 30, 2025

    हजारीबाग में 50 बाइक से 160 जगहों पर 24 घंटे होगी पेट्रोलिंग

    June 30, 2025

    BREAKING : झारखंड में एक जुलाई से नहीं मिलेगी शराब, यह है वजह

    June 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.