Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंची हैं। 1 अगस्त को वह धनबाद के IIT-ISM के 45वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर सुबह 11:40 बजे बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर उतरेगा, जहां से वह सड़क मार्ग से आईआईटी कैंपस पहुंचेंगी। राष्ट्रपति ने गुरुवार शाम रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर आगमन किया, जहां राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया।
राष्ट्रपति का आज का कार्यक्रम
- सुबह 9:30 बजे राजभवन से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना
- 10:00 बजे रांची से दुर्गापुर के लिए उड़ान
- 11:40 बजे दुर्गापुर से धनबाद पहुंचना
- 12:00 बजे गोल्ड मेडल पाने वाले छात्रों और सदस्यों के साथ फोटो सेशन
- 12:20 से 1:20 बजे तक दीक्षांत समारोह
- 12:40 बजे संस्थान के 10 वर्ष पूरे होने पर पोस्टल स्टांप जारी
- 12:45 बजे प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पीके मिश्रा से मुलाकात
- 3:10 बजे धनबाद एयरपोर्ट पहुंचना
- 3:20 बजे दुर्गापुर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना
राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में भाग लेने के साथ-साथ कम्युनिटी इनोवेशन प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगी, जिसे आदिवासी महिलाओं द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
Also Read : अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर लगाया नया टैरिफ, 7 अगस्त से लागू होंगे नए नियम
Also Read : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, SIR के मुद्दे पर गरमाएगा सदन