New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीन नए नियुक्तियों को मंजूरी दी है। प्रो. असीम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल, पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल और कवींद्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी बयान में बताया गया कि लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर डॉ. बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।
कौन हैं कवींद्र गुप्ता?
कवींद्र गुप्ता आरएसएस से जुड़े हुए नेता हैं। उन्होंने 13 साल की उम्र में संघ से जुड़ाव बना लिया था। 1978-79 में वे विश्व हिंदू परिषद की पंजाब इकाई के सचिव रहे। वे तीन बार जम्मू के मेयर रह चुके हैं और 2018 में जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री बने थे।
अशोक गजपति राजू का राजनीतिक सफर
पुष्पपति अशोक गजपति राजू टीडीपी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने 1978 में जनता पार्टी से राजनीति शुरू की और बाद में 1982 में टीडीपी से जुड़ गए। 2014 में वे केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री बने थे।
Also Read : शादी की दावत में चिकन का एक्स्ट्रा पीस मांगने पर दोस्त की कर दी ह’त्या