Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में हाथी के हमले पर मुआवजा बढ़ाने की तैयारी, अब मिल सकते हैं 10 लाख रुपये
    झारखंड

    झारखंड में हाथी के हमले पर मुआवजा बढ़ाने की तैयारी, अब मिल सकते हैं 10 लाख रुपये

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkApril 20, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में हाथी या अन्य जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को अब अधिक मुआवजा मिलने की संभावना है। वन विभाग ने मुआवजा राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे मंजूरी के लिए विभागीय मंत्री के पास भेजा गया है। कैबिनेट की स्वीकृति के बाद यह नई व्यवस्था राज्य में लागू कर दी जाएगी।

    अभी मिलते हैं 4 लाख रुपये 

    वर्तमान में झारखंड में जंगली जानवरों के हमले से मौत होने पर प्रभावित परिवार को 4 लाख रुपये मुआवजा दिया जाता है। लेकिन हाल के वर्षों में ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी और जनप्रतिनिधियों की मांग को देखते हुए सरकार अब मुआवजा राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है।

    तुरंत सहायता और किस्तों में भुगतान का प्रावधान

    नए प्रस्ताव के अनुसार, पीड़ित परिवार को राहत देने के लिए तुरंत आर्थिक सहायता की व्यवस्था की गई है।

    • घटना के कुछ घंटों के भीतर 1 लाख रुपये दिए जाएंगे
    • 15 दिनों के भीतर 4 लाख रुपये अतिरिक्त मिलेंगे
    • 5 लाख रुपये परिवार के नाम से फिक्स डिपॉजिट किए जाएंगे

    इसके अलावा, परिवार को तीन साल तक हर महीने 2000 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी, ताकि उन्हें लंबे समय तक सहारा मिल सके।

    लंबी अवधि की सुरक्षा पर फोकस

    सरकार की इस नई योजना का उद्देश्य केवल तत्काल मदद देना नहीं, बल्कि प्रभावित परिवारों को भविष्य के लिए आर्थिक रूप से सुरक्षित करना भी है। फिक्स डिपॉजिट और मासिक सहायता से परिवार को स्थायी सहारा मिलेगा।

    बजट सत्र में मिला था संकेत 

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले बजट सत्र के दौरान मुआवजा राशि बढ़ाने की बात कही थी। राज्य में खासकर ग्रामीण और वन क्षेत्रों में मानव-हाथी संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी को देखते हुए कई जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मुआवजा बढ़ाने की मांग की थी।

    अन्य राज्यों से तुलना 

    देश के कई राज्यों में जंगली जानवरों के हमले पर अधिक मुआवजा दिया जा रहा है।

    • कर्नाटक और महाराष्ट्र में 20 लाख रुपये तक मुआवजा
    • केरल में 14 लाख रुपये
    • उत्तराखंड और तमिलनाडु में 10-10 लाख रुपये

    इन राज्यों में कुछ जगहों पर मासिक पेंशन की भी सुविधा दी जाती है। ऐसे में झारखंड भी अब इस दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

    ग्रामीण इलाकों को मिलेगा राहत 

    नई व्यवस्था लागू होने के बाद खासकर वन क्षेत्रों से सटे गांवों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे पीड़ित परिवारों को समय पर पर्याप्त आर्थिक मदद मिल सकेगी और उनकी स्थिति बेहतर हो पाएगी।

    Also Read : झारखंड पुलिस का ’48 घंटे’ वाला अल्टीमेटम, तीन साल से जमे कर्मियों पर गिरी गाज!

    Current News elephant attack jharkhand Jharkhand news Jharkhand sarkar Johar Live Latest news Today's News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचितरपुर जंगल में 17 हाथियों का जमावड़ा, कोडरमा के सटे गांवों में अलर्ट
    Next Article ममता के प्रचार में हेमंत-कल्पना मैदान में, दमदार भाषण और रैली कर आदिवासी बेल्ट में फूंकी जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026

    बिनोद बिहारी महतो : सत्ता से ज्यादा समाज की चिंता, ‘पढ़ो और लड़ो’ से अमर हुआ एक आंदोलनकारी

    September 23, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026

    SC/ST एक्ट से ‘सामान्य वर्ग से भेदभाव’ का आरोप, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.