Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चौथे चरण की मतदान की तैयारी पूरी, 64,58,036 मतदाता डालेंगे वोट
    झारखंड

    चौथे चरण की मतदान की तैयारी पूरी, 64,58,036 मतदाता डालेंगे वोट

    Team JoharBy Team JoharMay 12, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: चौथे चरण के चुनाव के तहत सोमवार 13 मई को पलामू, लोहरदगा, खूंटी और सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होगा. मतदान की तैयारी पूरी हो चुकी है. पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बल मतदान केंद्रों के लिए रवाना किये जा चुके हैं. उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा. नेहा अरोड़ा ने बताया कि पोलिंग पार्टी और सुरक्षा बलों की रवानगी की जीपीएस और ऐप के माध्यम से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. कई मतदान केंद्रों पर हेलीड्रापिंग के माध्यम से चुनाव कर्मियों को भेजा गया है. उनमें सबसे अधिक सिंहभूम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 126 मतदान केंद्रों पर हेलीड्रापिंग की गयी है. जबकि, लोहरदगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के 27 और पलामू के 8 मतदान केंद्रों पर हेलीड्रापिंग से मतदान कर्मियों को पहुंचाया गया है. वह रविवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में प्रेस वार्ता कर रही थीं.

    चुनाव में कुल 45 उम्मीदवार

    उन्होंने बताया कि कुल 30,380 मतदानकर्मी मतदान कार्य में लगाये गये हैं. चौथे चरण के चुनाव में कुल 45 उम्मीदवार हैं. उनमें सबसे अधिक लोहरदगा में 15 और सबसे कम खूंटी में 7 प्रत्याशी हैं. उनमें 36 पुरुष और 9 महिलाएं हैं. कुल 7,595 बूथ हैं. उनमें शहरी क्षेत्र में 639 और ग्रामीण क्षेत्र में 6,956 बूथ हैं. उन्होंने कहा कि चौथे चरण के मतदान में कुल 64,58,036 मतदाता मतदान करेंगे. उनमें 32,38,955 पुरुष, 32,19,039 महिला और 42 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं.

    डा. नेहा अरोड़ा ने बताया कि सभी बूथ मॉडल मतदान केंद्र हैं. उनमें से 23 बूथ यूनिक हैं. इन बूथों को संबंधित जिला ने वहां की खासियत के अनुसार डेवलप किया है. वहीं 519 बूथों की पूरी कमान महिलाओं के हाथों में रहेगी. जबकि, 14 बूथों को दिव्यांगजन और 7 बूथों की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर होगी. उन्होंने बताया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एयर एंबुंलेंस की भी व्यवस्था की गयी है. उसके लिए जमशेदपुर एयरपोर्ट पर तैयार रखा गया है. उन्होंने बताया कि आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक राज्य में 115 करोड़, 74 लाख 78 हजार से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गयी है.

    चुनाव आयोग चौथा चरण मतदाता मतदान वोट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगरीब वंचितों के हक के लिए लड़ाई लड़नी होगी : लक्ष्मी देवी
    Next Article ढुल्लू महतो के समर्थकों ने ढोल-नगाड़े के साथ चलाया जनसंपर्क अभियान

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026
    झारखंड

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026
    आदिवासी

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive : CGL परीक्षा पेपर लीक केस, SIT की जांच में हुआ खुलासा: दुर्गापुर में भी 36 छात्रों को रटाए गए थे प्रश्नों के उत्तर

    October 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिवराज के दौरे से पहले शिल्पी नेहा तिर्की ने कृषि योजनाओं का हाल जाना, केंद्र के सामने रखेंगी जमीनी दिक्कतें

    October 7, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-5: सर पर 33 किलो राशन और ढ़ाई घंटे का सफर, बरसात में दो महीने लॉकडाउन, 18 साल से नियुक्ति पत्र लिए घूम रहे आदिम जनजाति बिरिजिया के लोग

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026

    रूपी सोरेन के निधन पर राहुल गांधी से रघुबर दास तक ने जताया शोक, संघर्ष के दिनों में साथ देने को किया याद

    October 7, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान 60 साल पहले हुई थी शिबू सोरेन से मुलाकात, वहीं तय हुई थी शादी, जानिये रूपी सोरेन के बारे में अनकही कहानी

    October 7, 2026

    Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माँ रूपी सोरेन का देहांत

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.