Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 Jul, 2025 ♦ 8:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बोकारो में लुगुबुरु महोत्सव को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी, DC ने दिए कई निर्देश
    झारखंड

    बोकारो में लुगुबुरु महोत्सव को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी, DC ने दिए कई निर्देश

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJuly 14, 2025Updated:July 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बोकारो
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो जिला में सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में DC अजय नाथ झा की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में लुगुबुरु महोत्सव, छात्रवृत्ति योजनाएं, आदिवासी विकास व अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

    बोकारो

    लुगुबुरु महोत्सव को राष्ट्रीय स्वरूप देने की तैयारी

    DC ने कहा कि इस बार राजकीय लुगुबुरु महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलानी है। यह कार्यक्रम ललपनिया पंचायत, पेटरवार प्रखंड में आयोजित होगा। महोत्सव में आदिवासी संस्कृति, साहित्य, चित्रकला, फिल्म और जीवनशैली को दर्शाया जाएगा। इसके लिए व्यापक स्तर पर आयोजन समिति बनाई जाएगी, जिसमें पदाधिकारी, मुखिया और स्थानीय लोग शामिल होंगे।

    निर्माण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश

    लुगुबुरु महोत्सव से पहले सभी निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया गया। जिला कल्याण पदाधिकारी को भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से समन्वय कर निर्माण की प्रगति रिपोर्ट लेने को कहा गया।

    ईको टूरिज्म के रूप में विकसित होगा सीएफआरआर क्षेत्र

    DC ने सामुदायिक वन संसाधन (CFR) को ईको टूरिज्म मॉडल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया ताकि ग्रामीणों की आय बढ़े और सतत विकास हो सके।

    एफआरए लाभुकों का डाटा बेस तैयार करें

    वन अधिकार अधिनियम के तहत लाभुकों की सूची तैयार कर Record of Rights (RoR) जारी करने को कहा गया। इसे राज्य पोर्टल से जोड़ा जाएगा। साथ ही आदिवासी दिवस से पूर्व सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन करने के निर्देश दिए गए।

    15 अगस्त तक सभी छात्रों को साइकिल वितरण करें

    मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत सभी छात्रों को 15 अगस्त 2025 तक साइकिल देने का निर्देश दिया गया। इसके लिए क्लस्टर स्तर पर वितरण कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया।

    छात्रवृत्ति योजनाओं की समीक्षा

    प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का पंजीकरण 10 दिनों के भीतर पूरा करने और 7 दिनों के भीतर सत्यापन कार्य पूरा करने का निर्देश।इसके साथ ही प्रखंड स्तर पर सत्यापन टीम बनाने को कहा गया, जिसकी अध्यक्षता बीडीओ करेंगे। सभी विद्यालयों में छात्रवृत्ति मंत्री नियुक्त करने का निर्देश दिया गया। ये मंत्री सुनिश्चित करेंगे कि हर योग्य छात्र को छात्रवृत्ति का लाभ मिले।

    बैंक खाते में आधार सीडिंग जरूरी

    एलडीएम को छात्रों के बैंक खाते में आधार सीडिंग जल्द पूरा करने को कहा गया। संबंधित बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ बैठक करने के भी निर्देश दिए गए।

    शिकायत निवारण कोषांग होगा गठित

    छात्रवृत्ति से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए विशेष शिकायत निवारण सेल बनाया जाएगा।

    अन्य निर्देश और योजनाएं

    • पीएम जनमन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों के साथ समन्वय बैठक।
    • आदिवासी अखाड़ों का जीर्णोद्धार कर उन्हें सांस्कृतिक केंद्र बनाया जाएगा।
    • आदिवासी आय-वृद्धि योजना शुरू होगी, जिसमें युवाओं को प्रशिक्षण और मार्केटिंग की सुविधा दी जाएगी।
    • सीएमईजीपी लाभुकों को किश्त भुगतान हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए गए।

    इस बैठक में अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला कल्याण पदाधिकारी एन एस कुजूर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, बबली सोरेन, पीरामल फाउंडेशन और पीएमयू प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Also Read : दुमका में कहर बनकर बरसी बारिश, तीन लोगों की चली गई जान

    Ajay Nath Jha Bokaro Bokaro Administration Bokaro DC Ajay Nath Jha Bokaro DC Meeting bokaro news Bokaro Secretariat CFR Scheme Chief Minister Bicycle Scheme Deputy Commissioner Bokaro district-level meeting government schemes Jharkhand Development Jharkhand news Luguburu Festival review meeting Scholarship Scheme Student Welfare Scheme tribal development Tribal Festival Welfare Department welfare schemes अजय नाथ झा आदिवासी महोत्सव आदिवासी विकास उपायुक्त बोकारो कल्याण विभाग कल्याणकारी योजनाएं छात्र कल्याण योजना छात्रवृत्ति योजना जिला स्तरीय बैठक झारखंड विकास झारखंड समाचार बोकारो बोकारो डीसी अजय नाथ झा बोकारो डीसी बैठक बोकारो न्यूज बोकारो प्रशासन बोकारो समाचार मुख्यमंत्री साइकिल योजना लुगुबुरु महोत्सव समाहरणालय बोकारो समीक्षा बैठक सरकारी योजनाएं सीएफआर योजना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCCL कर्मी से एक करोड़ की लेवी मांगने वाले चार नक्सली गिरफ्तार, जवान के पेट में बम प्लांट करने एक्सपर्ट को ले जाने वाला भी धराया
    Next Article ग्रामीण इलाकों में जल्द हो पुलों का निर्माण : बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    डीसी अजय नाथ झा ने खेत में ही कर दिया किसानों की समस्या का समाधान

    July 14, 2025
    जमशेदपुर

    15 जुलाई को बंद रहेंगे जमशेदपुर के सारे स्कूल, आदेश जारी

    July 14, 2025
    झारखंड

    ग्रामीण इलाकों में जल्द हो पुलों का निर्माण : बाबूलाल मरांडी

    July 14, 2025
    Latest Posts

    डीसी अजय नाथ झा ने खेत में ही कर दिया किसानों की समस्या का समाधान

    July 14, 2025

    15 जुलाई को बंद रहेंगे जमशेदपुर के सारे स्कूल, आदेश जारी

    July 14, 2025

    ग्रामीण इलाकों में जल्द हो पुलों का निर्माण : बाबूलाल मरांडी

    July 14, 2025

    बोकारो में लुगुबुरु महोत्सव को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी, DC ने दिए कई निर्देश

    July 14, 2025

    CCL कर्मी से एक करोड़ की लेवी मांगने वाले चार नक्सली गिरफ्तार, जवान के पेट में बम प्लांट करने एक्सपर्ट को ले जाने वाला भी धराया

    July 14, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.