Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»हाजत में अनिकेत की आत्महत्या मामले में पुलिस का बयान, होगी न्यायिक जांच
    क्राइम

    हाजत में अनिकेत की आत्महत्या मामले में पुलिस का बयान, होगी न्यायिक जांच

    Team JoharBy Team JoharFebruary 23, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स रामगढ़ के कार्यालय में तीन दिन पहले हुई चोरी की घटना से संबंधित अनुसंधान के क्रम में अनिकेत भुइयां को शक के आधार पर रामगढ़ थाना में पूछताछ के लिए लाया गया था. इस संबंध में रामगढ़ पुलिस ने एक बयान जारी किया है. बयान में बताया गया है कि 22 फ़रवरी को सुबह लगभग 10:20 बजे थाना प्रभारी को सूचना मिली कि मृतक द्वारा कथित रूप से कंबल के कपड़े को फाड़ कर उसका फंदा बनाकर रामगढ़ थाना हाजत के अंदर बाथरूम के दरवाज़े के कोने से लटककर उसमें झूल कर आत्महत्या का प्रयास किया गया. जिसके बाद अविलंब उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया.

    इस संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को लिखित रूप में सूचना दे दी गई एवं आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के आलोक में दंडाधिकारी एवं विडियोग्राफर की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है. इस पूरी घटना की निष्पक्ष जाँच हेतु न्यायिक जाँच करने के लिए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को लिखित प्रतिवेदन भेजा गया है. इस पूरे प्रकरण में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन किया जा रहा है. निश्चित ही इस तरह की घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है, परंतु इसमें पुलिस के द्वारा किसी भी तरीक़े के कथित अत्याचार की बात सामने नहीं आयी है, यह प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है.

    Aniket Chamber Chamber of Commerce Commission crime Hajat Human Rights Human Rights Commission jharkhand johar live news Ramgarh अनिकेत अपराध आयोग चैम्बर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड मानवाधिकार मानवाधिकार आयोग रामगढ़ हाजत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रेम प्रकाश की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
    Next Article एसएसपी पहुंचे गोविंदपुर थाना, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बूथों का करेंगे निरीक्षण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.