Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 1:00 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चाकू घोंपकर युवक की कर दी थी हत्या, दो सगे भाइयों को पुलिस ने भेजा जेल
    झारखंड

    चाकू घोंपकर युवक की कर दी थी हत्या, दो सगे भाइयों को पुलिस ने भेजा जेल

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2023Updated:January 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदुपर : परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा में आशु केवट (22) नामक युवक की चाकू मार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार करके बुधवार को जेल भेज दिया. इनमें गदड़ा बिहारी टोला का रहने वाला सूरज जायसवाल व उसका भाई शुभम जायसवाल शामिल हैं. मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि मामूली विवाद में दोनों भाइयों ने मिलकर आशु केवट की हत्या कर दी थी. वहीं, उसके साथी भोला पूर्ति उर्फ नायडू पर भी चाकू से हमला किया था. घटना के बाद दोनों फरार हो गए थे. बाद में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया है.

    क्या है मामला

    सिटी एसपी ने बताया कि 30 अक्टूबर की रात सूरज जायसवाल बाहर से घर लौट रहा था. तभी उसने देखा कि आशु केवट और भोला पूर्ति ट्रांसफार्मर से बिजली का फेज चेंज कर रहे हैं. यह देख सूरज ने उन्हें लाइन कटने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. इतने में सूरज का छोटा भाई शुभम वहां चाकू लेकर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर आशु केवट की छाती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिये. वहीं, बीच बचाव करने आये भोला पर भी चाकू से वार किया गया, जिससे दोनों जख्मी हो गए. घटना के बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से टीएमएच रेफर कर दिया गया. वहां से आशु को रिम्स भेजा गया, जहां इलाज के क्रम में 31 अक्टूबर की सुबह चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    इसे भी पढ़ें : पिस्टल रिकवरी करने गई धनबाद पुलिस की अपराधी के साथ एनकाउंटर, बरोरा थाना प्रभारी घायल

    Jamshedpur City SP Jamshedpur Crime Update jamshedpur today news jharkhand latest update news Jharkhand news Jharkhand Today News Jharkhand Update News Johar Live parsudih police station Two real brothers jailed for murder जमशेदपुर क्राइम अपडेट जमशेदपुर टूडे न्यूज जमशेदपुर सिटी एसपी जोहार लाइव झारखंड अपडेट न्यूज झारखंड टूडे न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट अपडेट न्यूज परसुडीह थाना पुलिस हत्या के आरोप में दो सगे भाइयों को जेल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJNFF-4 2023 : जमशेदपुर में फिल्म फेस्ट का शानदार आगाज, बॉलीवुड हस्तियों का होगा महाजुटान
    Next Article झारखंड में मध्याह्न भोजन का मेनु बदला, जानें क्या मिलेगा बच्चों को

    Related Posts

    झारखंड

    गुमला-लोहरदगा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पांच लोग घायल

    August 1, 2025
    झारखंड

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

    August 1, 2025
    Latest Posts

    गुमला-लोहरदगा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, पांच लोग घायल

    August 1, 2025

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025

    श्रावणी मेला पूजा के लिए गंगाजल भरने गया युवक नदी में डूबा

    August 1, 2025

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

    August 1, 2025

    पटना AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, विधायक पर हमले का आरोप

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.