Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»देश»थाने में आए फरियादी की वेदना समझें पुलिस अधिकारी : गहलोत
    देश

    थाने में आए फरियादी की वेदना समझें पुलिस अधिकारी : गहलोत

    Team JoharBy Team JoharMarch 30, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि बिना किसी दबाव के कानून की पालना सुनिश्चित करते हुए पुलिस अपना इकबाल कायम करे ताकि अपराधियों में खौफ पैदा हो और थाने में आए फरियादी की वेदना भी समझनी चाहिए।
    श्री गहलोत आज मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षकों एवं जिला पुलिस अधीक्षकों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अपनी पीड़ा लेकर थाने में आए फरियादी की वेदना को समझते हुए पुलिस अधिकारी संवेदनशील होकर उसकी मदद करें, ताकि उसे त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे का कार्य अत्यन्त चुनौतीपूर्ण है तथा पुलिसकर्मियों से कई जिम्मेदारियां भी जुडी हुई हैं। पुलिस को इन जिम्मेदारियों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में आमजन की धारणा को बदलने और पुलिस का इकबाल कायम करने में जिला पुलिस अधीक्षकों की भूमिका काफी अहम है। निचले स्तर तक कानून व्यवस्था की स्थिति को सुदृढ़ बनाने में पुलिस अधीक्षक अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करें। जिलों में थाने एवं चौकी स्तर तक मॉनिटंिरग सुनिश्चित की जाए और प्रो-एक्टिव पुलिंिसग से प्रभावी अपराध नियंत्रण हो। उन्होंने ठगी, ड्रग्स एवं नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार, राजमार्गों पर बढ़ रहे अपराध तथा विभिन्न गिरोहों द्वारा किए जा रहे संगठित अपराधों के मामलों में भी प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जगह अपराधी किस्म के लोगों द्वारा अवैध नाके लगाकर वसूली करने की शिकायतें आई हैं, यह काफी गंभीर है और इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान लगे हैं। उन्होंने बजरी एवं अवैध खनन के मामलों में पुलिस की और सक्रियता की आवश्यकता जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि संवेदनशील मामलों में मीडिया को वास्तविक स्थिति से तुरंत अवगत कराएं ताकि अफवाहों से कानून-व्यवस्था की स्थिति नहीं बिगडेÞ। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में पश्चिमी राजस्थान में क्रूड आॅयल निकलने, रिफाइनरी, सोलर पावर प्लांट तथा ंिवड एनर्जी इकाइयों की स्थापना के कारण औद्योगिक गतिविधियां काफी बढ़ी हैं। ?से में इन क्षेत्रों में उद्यमियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आए, इसके लिए माफिया एवं आपराधिक घटनाओं पर विशेष नजर रखी जाए। पुलिस अधिकारी उद्यमियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था से संबंधित उनकी समस्याओं की जानकारी लेते रहें।

    श्री गहलोत ने कहा कि एसपी एवं एएसपी स्तर के अधिकारी नियमित रात्रि गश्त करें। गंभीर अपराधों के मामले में उच्च स्तर के अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर उचित तफ्तीश सुनिश्चित करें। उन्होंने पुलिस में टीम भावना कायम करने एवं सिपाहियों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षकों को पुलिस लाइन की परेड में शामिल होने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस मुख्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गए निर्देशों की त्वरित पालना सुनिश्चित करने को कहा।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस की कार्यशैली को आधुनिक, पब्लिक फ्रेंडली एवं प्रो-एक्टिव बनाने के उद्देश्य से थानों में स्वागत कक्ष, महिला अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी अनुसंधान के लिए हर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद के सृजन, अनिवार्य एफआईआर रजिस्टे्रशन, जघन्य अपराधों के लिए अलग इकाई का गठन, महिला डेस्क का संचालन, सुरक्षा सखी, पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, महिला शक्ति आत्मरक्षा केंद्र जैसे नवाचार किए हैं। इन नवाचारों के और बेहतर परिणाम हासिल हों। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन थानों में स्वागत कक्ष नहीं बने हैं, वहां यह काम जल्द पूरा किया जाए। जिला पुलिस अधीक्षक स्वागत कक्षों का निरीक्षण करें ताकि जिस मंशा के साथ इनका निर्माण किया गया है, उसे पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के लिए बजट में कई घोषणाएं की गई हैं। भविष्य में भी संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

    इस मौके गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र ंिसह यादव ने कहा कि पुलिस अधीक्षक संगठित अपराधों पर नियंत्रण के लिए तैयार एसओपी की पालना के साथ ही अपने क्षेत्र में भगोड़ा घोषित अपराधियों की संपत्ति की कुर्की एवं जब्ती की कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि टीम भावना का संचार करते हुए निचले स्तर तक पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किये जाएं।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल भाजपा पर जताया आक्रोश
    Next Article पंजाब : मुख्यमंत्री भगवंत मान का शिक्षा पर बड़ा फैसला, राज्य के सभी निजी स्कूलों को फीस नहीं बढ़ाने के आदेश दिए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बस्तर के 2.60 लाख बच्चों को उनकी भाषा में मिलेगी शिक्षा

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.