Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने चलाया अभियान, भारी मात्रा में देसी शराब जब्त
    क्राइम

    अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस ने चलाया अभियान, भारी मात्रा में देसी शराब जब्त

    Team JoharBy Team JoharNovember 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: कदमा थाना अंतर्गत रामजनम नगर फुटबॉल मैदान के पास गुरुवार को डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता के नेतृत्व में अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने विक्रेता अर्जुन महाली उर्फ हगरू के दुकान और गोदाम में छापेमारी की. वहीं गोदाम से पुलिस ने प्लास्टिक की बाल्टी में रखे हुए भारी मात्रा में देसी शराब भी जब्त किया. दुकान में ताला लगा होने के कारण उसे पुलिस तोड़ नहीं पाई. इसी तरह शराब विक्रेता राजेश महाली, शंभू लोहार और सीता नामक युवक के अड्डे पर भी पुलिस ने छापेमारी की. जिसके तहत शंभू लोहार के घर से कम मात्रा में शराब और बाल्टी में रखा शराब परोसने वाला प्लास्टिक के गिलास भी पुलिस ने जब्त किया. छापेमारी के दौरान सभी शराब विक्रेता फरार हो गए थे.

    शराब विक्रेताओं में हड़कंप

    अभियान के दौरान पुलिस ने फुटबॉल मैदान के पास स्थित झोपड़ीनुमा शराब के अड्डे को भी देखा. जिसे ध्वस्त करने की बात कही गई. इस अभियान से शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है. बता दें कि बीते बुधवार रामजनम नगर बस्ती की महिलाओं ने विक्रेता अर्जुन महाली उर्फ हगरू द्वारा खुले में शराब बेचने का भारी विरोध किया था जिसको लेकर सोशल मीडिया में खबर भी प्रकाशित की गई थी. जिसपर संज्ञान लेते हुए गुरुवार को पुलिस ने अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध अभियान चलाया. फिलहाल बस्ती वासियों और अवैध शराब विक्रेताओं के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है. जिसको लेकर मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है. अभियान में उत्पाद विभाग से इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार राणा, कदमा थाने से एसआई गौरव कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल और क्यूआरटी की टीम भी मौजूद थी.

    ये भी पढ़ें:गबन मामले में पाकुड़ जिला सहकारिता पदाधिकारी गिरफ्तार

    अवैध शराब जमशेदपुर झारखंड डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता देसी शराब पुलिस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस द्वारा मोटरसाइकिल लूट गिरोह का उदभेदन
    Next Article JWACT 2023 : चीन ने जापान को 1-0 से दी मात

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.