Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»दानापुर में आर्मी भर्ती के लिए आए अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जानें क्या है पूरा मामला
    जोहार ब्रेकिंग

    दानापुर में आर्मी भर्ती के लिए आए अभ्यर्थियों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, जानें क्या है पूरा मामला

    Team JoharBy Team JoharNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना : दानापुर में शनिवार को आर्मी भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा, जब उन्हें दौड़ में शामिल होने से रोक दिया गया. भारी संख्या में जुटे अभ्यर्थी जब दौड़ में शामिल नहीं हो पाए, तो उन्होंने सैनिक चौक पर हंगामा करना शुरू कर दिया. इस दौरान अभ्यर्थियों ने सड़क जाम कर दी और पुलिस व भर्ती अधिकारियों से दौड़ की अनुमति देने की मांग की. स्थिति के बिगड़ने पर पुलिस को आक्रोशित अभ्यर्थियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा.

    क्यों हुआ विरोध

    12 नवंबर से शुरू हुई आर्मी भर्ती प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को बीआरसी के पीटी मैदान में दौड़ के लिए बुलाया जा रहा था. शुक्रवार रात से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सैनिक चौक स्थित करियप्पा मैदान पर एकत्रित हो गए थे. पहले उनकी शैक्षणिक प्रमाणपत्र और दस्तावेज़ जांचे गए, लेकिन शनिवार को अभ्यर्थियों की संख्या अत्यधिक बढ़ गई, जिसके कारण भर्ती अधिकारी ने दौड़ रुकवाने का निर्णय लिया. इससे अभ्यर्थी नाराज हो गए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

    पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग

    अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान सैनिक चौक, एमईएस पुल, हाथीखाना मोड़ और सगुना मोड़ समेत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई. प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए सैन्य अधिकारी और पुलिस ने काफी प्रयास किए, लेकिन जब वे शांत नहीं हुए, तो पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा. इस दौरान एएसपी भानू प्रताप सिंह और सिटी एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया.

    भर्ती अधिकारियों ने कही यह बात

    सीटीएस पी वेस्ट एस.आर. सरथ कहते हैं कि “डेली चौक के पास सेना भर्ती कार्यक्रम में, ग्रुप 1 नामांकन के लिए लगभग 20,000 से 25,000 लोग एकत्र हुए, लेकिन सेना की क्षमता बहुत कम थी. इससे भीड़ बहुत ज़्यादा हो गई, और जब लोगों को पता चला कि उस दिन की क्षमता पहले ही भर चुकी है, तो तनाव बढ़ गया. पुलिस और खोजी दलों ने मिलकर भीड़ को शांत किया और 25,000 से 30,000 लोगों को सफलतापूर्वक तितर-बितर होने के लिए निर्देशित किया”.

    https://x.com/ians_india/status/1857665647473295628

    बधाई हो हिटमैन! रोहित शर्मा के घर गूंजी किलकारी, वाइफ रितिका ने बेबी ब्वॉय को दिया जन्म

    administration anger Army Recruitment Army Recruitment Officer ASP Bhanu Pratap Singh candidates Cariappa Maidan City SP Danapur Demonstration Document Checking Educational Certificate jam lathi charge patna police Protest race Re-Race recruitment process Recruitment Process Postponed ruckus Sainik Chowk Traffic System Use of Force अभ्यर्थी आर्मी भर्ती एएसपी भानू प्रताप सिंह करियप्पा मैदान जाम दस्तावेज़ जांच दानापुर दौड़ नाराजगी पटना पुनः दौड़ पुलिस प्रदर्शन प्रशासन बल प्रयोग भर्ती प्रक्रिया भर्ती प्रक्रिया स्थगित यातायात व्यवस्था लाठीचार्ज विरोध प्रदर्शन शैक्षणिक प्रमाणपत्र सिटी एसपी सेना भर्ती सेना भर्ती अधिकारी सैनिक चौक हंगामा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभगवान बिरसा मुंडा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर, लेकिन झारखंड में मचा बवाल
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव: मिथुन चक्रवर्ती और अमित शाह करेंगे चुनावी सभाओं को संबोधित

    Related Posts

    क्राइम

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या एयरफोर्स चीफ की विदाई बिना गोल्फ के होगी? कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया अपमान का आरोप

    October 29, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026
    क्राइम

    जीरो कोल लीकेज पॉलिसीः झारखंड में CISF ने जब्त किया कोयले से लदा हाइवा, 32 से 35 टन कोयला बरामद

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाराष्ट्र MLC चुनाव: नागपुर में बीजेपी को पटकनी देने वाले कांग्रेस के अभिजीत वंजारी कौन हैं?

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सात साल से लटकी JUIDCO की 141 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति, CM सचिवालय ने मांगी रिपोर्ट

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : गुमला में बड़ी वारदात हुई असफल, AK-56 और कारबाइन समेत घातक हथियार बरामद, एक गिरफ्तार

    October 29, 2026

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026

    क्या एयरफोर्स चीफ की विदाई बिना गोल्फ के होगी? कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया अपमान का आरोप

    October 29, 2026

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.