Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में पुलिस धरती के भगवान होने का निभा रही है फर्ज
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में पुलिस धरती के भगवान होने का निभा रही है फर्ज

    Team JoharBy Team JoharMarch 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। रांची में पुलिस धरती के भगवान होने का फर्ज निभा रही है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पूरा देश लॉक डाउन है। जहां सभी अपने अपने घरों में परिवार के साथ लॉक डाउन के दौरान घर में रह रहे हैं। वैसे में रांची पुलिस के जवान दिन रात सड़कों पर रहकर लोगों की मदद कर रहे हैं। सामान खरीद रहे लोगों को लाइन लगा रहे हैं। लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाने की लगातार अपील कर रही हैं। सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए दुकानों के आगे घेरा बना रही हैं। साथी ही रांची पुलिस जरूरतमंदों को भोजन देकर भी सहयोग कर रही हैं। सड़क पर रात गुजारने वाले गरीब लोगों को पुलिस के जवान खाना देते देखे जा रहे हैं। रांची एसएसपी अनीश गुप्ता लगातार सड़कों पर घूम रहे हैं। सभी चौक चौराहे और बाजारों की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। एसएसपी सुरक्षा में तैनात जवानों को खुद फोन कर उनका हालचाल ले रहे हैं और सावधानी बरतते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करने का आदेश दे रहे हैं। रांची के कई थानेदारों ने सार्वजनिक रूप से गरीबों को बांटे जाने वाले भोजन के लिए भी चंदा दे रहे हैं। कई पुलिसकर्मी सड़क पर घूमने वाले बेसहारा और लाचार लोगों को अपना खाना भी दे रहे हैं।
    इसके अलावा पुलिसकर्मी सड़क पर रिक्शा चलाने वाले को भी मास्क और सैनिटाइजर लगा रहे हैं। दिन भर सड़क की गतिविधि का जायजा लेने पर यह मामला सामने आया। एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि लोगों के सुरक्षा और सहायता के लिए रांची पुलिस 24 घंटे तैयार है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार पुलिस कार्य कर रही है, जहां पर सख्ती की आवश्यकता महसूस हो रही है ।वहां सख्ती की जा रही है ।जहां पर लोग समझाने से मान रहे हैं वहां पर समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

    यह ऐसी परिस्थिति है जिसमें लोगों को ध्यान में रखकर पुलिसकर्मी अपने विवेक से काम कर रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी को लोगों का ख्याल रखने का भी निर्देश दिया गया है। एसएसपी ने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए संक्रमण से बचने के लिए दो ही उपाय है। एक घर से कम निकले और इमरजेंसी होने का घर से निकले और दूसरा सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें । कोई भी समस्या पर होने पर 100 नंबर पर कॉल करें पुलिस आपकी सहायता करेंगी। साथ ही रांची जिला प्रशासन की ओर से दो हेल्पलाइन नंबर 104 और 1950 पर कोई भी समस्या होने पर लोक संपर्क कर सकते हैं। पुलिस के जवान 24 घंटा अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनमाज घर पर ही अदा करें: एदारा ए शरिया
    Next Article बिहार में जीएसटी करदाताओं को बड़ी राहत, 31 मार्च की जगह 30 जून तक जमा करा सकेंगे रिटर्न, नहीं लगेगा कोई दंड

    Related Posts

    झारखंड

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    नाली में मिली युवक की बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2025
    Latest Posts

    यात्रियों से भरी बस पलटी, 15 लोग घायल

    June 18, 2025

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास

    June 18, 2025

    मनीष कश्यप 23 जून को जन सुराज में शामिल होंगे, यहां से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

    June 18, 2025

    हड्डियों और जोड़ों को मजबूत रखने के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

    June 18, 2025

    पटना में नये SSP कार्तिकेय के शर्मा कल संभालेंगे पदभार

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.