Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 8:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण में पुलिस की भूमिका होती है महत्वपूर्ण : मुख्य सचिव
    जोहार ब्रेकिंग

    कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण में पुलिस की भूमिका होती है महत्वपूर्ण : मुख्य सचिव

    Team JoharBy Team JoharNovember 14, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण में पुलिस की महत्वपूर्ण व प्रमुख भूमिका होती है, जिसे झारखंड पुलिस बखूबी से निभाते हुए अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रही है। झारखंड पुलिस को अत्याधुनिक बनाने के लिए कई नई पहल की गयी है। उक्त बातें डीके तिवारी, मुख्य सचिव, झारखंड ने राज्य स्थापना दिवस परेड समारोह के मौके पर डोरंडा स्थित जैप-1 मैदान में अपने संबोधन में कहा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था बनाये रखना, चोर, लूटेरों से आम जनता की रक्षा करना पुलिस का अहम दायित्व है। जिसको झारखंड पुलिस बखूबी से निभा रही है। साइबर अपराध के रुप में एक नई चुनौती झारखंड पुलिस को मिली है। इस क्षेत्र में भी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए नकेल कसने की जरुरत है।


    इस मौके पर मुख्य अतिथि कमल नयन चौबे ने कहा कि आज बड़े ही खुशी का दिन है कि राज्य पुलिस के तीन पुलिस पदाधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक, 30 पुलिस पदाधिकारियों/पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए झारखंड मुख्यमंत्री पदक और 27 पुलिस पदाधिकारियों/ पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक प्रदान किया गया है। यह न सिर्फ राज्य की पुलिस के लिए, बल्कि उन पदक प्राप्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए भी गर्व की बात है कि कर्तव्य के प्रति उनकी प्रशंसनीय उपलब्धियों को अखिल भारतीय स्तर पर न सिर्फ सराहा गया। बल्कि, इस विशेष एवं यादगार समारोह में उन्हें अलंकृत भी किया गया है। इस दौरान डीजी जैप नीरज सिन्हा, डीजी होमगार्ड एमवी राव, डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू समेत मुख्यालय के कई अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

    अब तक 2401 नक्सली गिरफ्तार, 182 मिले पुलिस हथियार
    झारखंड पुलिस की ओर से नक्सलियों के विरुद्ध चलाये गए कारगर अभियान में लगातार सफलता हाथ लगी है। अब तक झारखंड पुलिस को कुल 2401 नक्सलियों एवं उनके समर्थकों की गिरफ्तारी में सफलता मिली है। जबकि, इनके पास से पुलिस को 182 लूटा हुआ पुलिस हथियार मिला है। इसके अलावा 51 रेगुलर हथियार, 1432 हथियार, 48,553 कारतूस, 2703 लैंड माइंस एवं ग्रेनेड और 5.68 करोड़ रुपये लेवी के बरामद की गयी है। झारखंड पुलिस के प्रयास से कुल 196 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत सरेंडर कर चुके है।
    ऑनलाइन एफआईआर सिस्टम से जुड़े 473 थाने
    झारखंड ऑनलाइन एफआईआर सिस्टम(जेओएफएस) से अब तक कुल 473 थाने जुड़ चुके है। इस सिस्टम के तहत अब तक कुल 38696 मामले प्राप्त हुए है। जिसमें 34078 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। वहीं 1514 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं, रांची जिला अंतर्गत सीसीटीवी प्रणाली को लागू करने के लिए चिन्ह्ति 170 स्थानों में से 167 लोकेशन पर काम को पूरा किया जा चुका है। जबकि, अन्य जगहों पर काम चल रहा है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआज 14 नवंबर का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव : सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 40 नेताओं को कांग्रेस ने बनाया स्टार प्रचारक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिवाली की रात हुई ह’त्याकांड का खुलासा : गवाही के विवाद में मंतोष महतो ने सोमा उरांव को मा’री गोली

    October 23, 2025
    जामताड़ा

    एनजीओ के आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    October 22, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पंजाब के रास्ते झारखंड पहुंच रहा अत्याधुनिक हथियार, रांची पुलिस ने पांच अपराधी को दबोचा

    October 22, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 23 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 23, 2025

    दिवाली की रात हुई ह’त्याकांड का खुलासा : गवाही के विवाद में मंतोष महतो ने सोमा उरांव को मा’री गोली

    October 23, 2025

    एनजीओ के आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, ग्रामीणों ने किया विरोध, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

    October 22, 2025

    पंजाब के रास्ते झारखंड पहुंच रहा अत्याधुनिक हथियार, रांची पुलिस ने पांच अपराधी को दबोचा

    October 22, 2025

    सांसद डॉ. महुआ माजी ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, ऑन द स्पॉट दिए निर्देश…

    October 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.