Palamu : मनातू थाना क्षेत्र में पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम उमाशंकर कुमार और राहुल कुमार बताये गये। उमाशंकर कुमार मनातू थाना क्षेत्र के ग्राम चक का रहने वाला है। वहीं, राहुल कुमार लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पथराही गांव का रहने वाला है। फिलहाल वह सतबरवा थाना क्षेत्र के लहलहे सिंदुरिया में रह रहा था। पुलिस ने इनके पास से कुल 1.114 किलो अफीम बरामद किया है। इस संबंध में मनातू थाना कांड संख्या 02/2026 दर्ज किया गया है। मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(b)/29 के तहत दर्ज किया गया है। इस बात का खुलासा लेस्लीगंज के एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने किय है।
एसडीपीओ मनोज कुमार झा ने मीडिया को बताआ कि बीते सोमवार मनातू थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम चक क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खरीद बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान उमाशंकर कुमार और उसके रिश्तेदार राहुल कुमार को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में उमाशंकर कुमार के घर से 1.114 किलो अफीम पाया गया। बरामद अफीम को पुलिस ने विधिवत जब्त कर सील बंद कर दिया। इसके साथ ही दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अवैध रूप से अफीम की खरीद और बिक्री में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इन दोनों को दबोचने में एसडीपीओ मनोज कुमार झा, मनातू थानेदार विक्की कुमार, एएसआई भुनेश्वर तुरी, सत्येन्द्र कुमार, सिपाही राजीव रंजन सिंह और बलराम सिंह की भूमिका सराहनीय रही। एसडीपीओ का कहना है कि नशा के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


