Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 1:39 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भाजपा विधायक ढुलू महतो को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने उनके घर को घेरा, चकमा देकर फरार
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा विधायक ढुलू महतो को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने उनके घर को घेरा, चकमा देकर फरार

    Team JoharBy Team JoharFebruary 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    धनबाद। बाघमारा विधायक ढुलू महतो को जमीन कब्जा और यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके पीछे पड़ी है। राज्य में सत्ता बदलने के बाद भाजपा के बाहुबली विधायक ढुलू महतो पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है। बुधवार को सुबह ढुलू महतो को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने चिटाही स्थित उनके घर को घेरा। हालांकि विधायक पकड़ में नहीं आ सके। पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। उनके आवास से भाजयुमो के कतरास मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, अजय साव और विट्टू चैहान समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
    विधायक पर अपने गांव में ही जमीन कब्जा करने का आरोप है। इस मामले में वारंट निर्गत है। इसके साथ ही विधायक पर भाजपा की महिला नेता के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप है। हाई कोर्ट रांची के निर्देश पर विधायक के खिलाफ कतरास थाना में कांड संख्या-178ध् 19 दर्ज है। इन मामलों को लेकर विधायक ढुलू पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार सुबह चिटाही में ढुलू महतो के घर को घेरा। तलाशी ली गई। तलाशी में विधायक नहीं मिले।
    बुधवार सुबह बड़ी संख्या में पुलिस ने विधायक के चिटाही स्थित घर को घेरा। दर का दरवाजा खोलने के लिए कहा गया तो नहीं खुला। घर के बाहर स्थित तालाब में सुबह बड़ी संख्या में महिलाएं स्नान कर रही थीं। महिलाएं पुलिस के विरोध में खड़ी हो गईं। उनका कहना था कि हम लोग तालाब में स्नान कर रहे हैं। पुलिस यहां से चली जाए। पुलिस को महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ा। इसी बीच ढुलू महतो चकमा देकर फरार हो गए। चर्चा यह भी है कि ढुलू को पुलिस छापेमारी की पहले की भनक लग गई थी। वह आधी रात को ही घर से निकल लिए।
    धनबाद पुलिस द्वारा बुधवार तड़के विधायक के घर की तलाशी ली गई। घर में विधायक नहीं मिले। पुलिस के पहुंचने से पहले ही विधायक घर से निकल चुके थे। इसके बाद धनबाद पुलिस द्वारा डीआइजी, बोकारो को सूचना दी गई। डीआइजी कार्यालय से तुरंत बोकारो-रांची मार्ग पर विधायक की तलाशी करने के लिए वायरलेस संदेश जारी किया गया। इसके बाद बोकारो पुलिस सक्रिय हो गई। धनबाद से रांची रोड पर वाहनों को रोक विधायक ढुलू की खोज की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली है कि विधायक रांची से प्लेन पकड़कर दूसरे राज्य में भाग सकते हैं।

    #Online news Jhakrhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची से पाकुड़ जा रही सानिया बस में लगी भीषण आग, लाखों के सामान जलकर खाक
    Next Article लोहरदगा : इंजीनियर को 17 हजार घूस लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.