Ranchi : मारपीट और गोलीबारी के मामले में रांची पुलिस ने पूर्व पार्षद सहित पांच फरार आरोपितों के घर पर कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में हिंदपीढ़ी थाना पुलिस द्वारा की गई। इन फरार संदेही गुनहगारों के घर पर ढोल-नगाड़ा बजाते हुए पहुंची और सभी के घरों के बाहर इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई हिंदपीढ़ी थाना कांड संख्या 06/25 के तहत की गई, जिसमें फरार नामजद अभियुक्त मो. अशलम, मुन्ना उर्फ अकबर, दिलावर उर्फ मुन्ना, राजू उर्फ मो. अकबर और आशिफ उर्फ आशिफ हुसैन शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के यारब लेन, मोजाहिदनगर स्थित आवासों पर विधिसम्मत रूप से इश्तेहार अधिपत्र (प्रोक्लेमेशन नोटिस) चिपकाया। यहां याद दिला दें कि 21 जनवरी 2025 को इरशाद उर्फ अप्पू नाम के युवक की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उसी घटना को लेकर यह प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Also Read : कैटरिंग का काम करने वाली दो महिलाओं को RPF ने दबोचा, बैग से निकला ये सामान
Also Read : आखिर कौन है तेज प्रताप के साथ यह लड़की, फोटो हो रही वायरल…
Also Read : गृहप्रवेश के तीन दिन बाद ही घर में हुई चोरी, कीमती सामान ले उड़े चोर
Also Read : CM हेमंत ने नीति आयोग की बैठक में डेडीकेटेड इंडस्ट्रियल माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने पर दिया जोर
Also Read : झारखंड में JPSC मुख्य परीक्षा के रिजल्ट पर भाजपा ने उठाया सवाल, कहा- आरक्षित श्रेणियों का उल्लेख क्यों नहीं?
Also Read : लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 10 लाख का इनामी उग्रवादी पप्पू लोहरा ढेर
Also Read : मुआवजा नहीं मिलने से परिजनों का क्रशर प्लांट में हंगामा, पुलिस जुटी जांच में
Also Read : झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से व्यक्ति की मौ’त, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Also Read : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कल आएंगे जमशेदपुर, सिंहभूम चेंबर के प्लेटिनम जुबिली समारोह में होंगे शामिल