Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 2:21 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बेंगलुरू में धरना दे रहे दिग्विजय सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    बेंगलुरू में धरना दे रहे दिग्विजय सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    बेंगलुरू। बेंगलुरू पुलिस ने बुधवार को यहां एक रिसोर्ट के समीप धरना दे रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह बागी विधायकों से मिलने के लिए बेंगलुरू पहुंच गए हैं। होटल में बागी विधायक नहीं मिलने की स्थिति में वे होटल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनको हिरासत में ले लिया गया है। 

    इस घटनाक्रम की शुरूआत उस समय हुई , जब श्री सिंह ने रामाना रिसोर्ट में प्रवेश करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसी दौरान पुलिस से उनकी तकरार हो गयी और उन्हाेंने वहां से लौटने से इंकार कर दिया। कांग्रेसी नेता उस पुलिस अधिकारी के खिलाफ धरने पर बैठ गये , जिन्होंने बताया कि कोई भी कांग्रेसी विधायक उनसे (श्री सिंह) नहीं मिलेंगे।

    बाद में पुलिस ने श्री सिंह को गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन के दौरान मौके पर मौजूद कर्नाटक के एक विधायक और बहुत से स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

    उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के पूर्व कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक 21 विधायक यहां रिसोर्ट में ठहरे हुए हैं , जिन्होंने इस्तीफा दे दिया है लेकिन विधानसभा अध्यक्ष पी एन प्रजापति ने अभी तक इस्तीफे मंजूर नहीं किए हैं। बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य में श्री कमलनाथ की अगुवाई वाली सरकार खतरे में है और राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री को सदन में बहुमत साबित करने के निर्देश दिए हैं।

    दूसरी तरफ कोरोना वायरस के फैलाव के मद्देनजर श्री प्रजापति ने एहतियात के तौर पर सदन की कार्यवाही 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी है। अध्यक्ष के इस निर्णय के खिलाफ और सदन में बहुमत परीक्षण तत्काल कराये जाने की मांग को लेकर विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना वायरस के खतरे को लेकर धनबाद स्टेशन पर बनाया गया बूथ, आने-जाने वाले यात्रियों की हो रही जांच
    Next Article बिहार: समस्तीपुर में ठेकेदार का अपहरण, छानबीन में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मंडल डैम का काम जल्द से जल्द शुरू करें : मुख्य सचिव

    August 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सुदेश, उच्चस्तरीय जांच हो : आजसू पार्टी

    August 7, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    दिवंगत शिबू सोरेन को कांग्रेस भवन में दी गयी श्रद्धांजलि, केशव बोले- दिशोम गुरु का जीवन एक अंतहीन किताब

    August 7, 2025
    Latest Posts

    अजरबैजान से अपराधी सुनील मीणा जल्द लाया जाएगा झारखंड, ATS की तैयारी पूरी

    August 7, 2025

    खेत में मिला नाबालिग का श’व, मिर्गी दौरे से मौ’त की आशंका…

    August 7, 2025

    मंडल डैम का काम जल्द से जल्द शुरू करें : मुख्य सचिव

    August 7, 2025

    मजदूरों का फूटा गुस्सा, पुलिस-प्रशासन के खिलाफ उतरे सड़क पर…

    August 7, 2025

    उग्रवादियों की हिटलिस्ट में सुदेश, उच्चस्तरीय जांच हो : आजसू पार्टी

    August 7, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.