Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, 45 लाख की ठगी का आरोप
    झारखंड

    पुलिस ने 5 साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार, 45 लाख की ठगी का आरोप

    Team JoharBy Team JoharMarch 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    छत्तीसगढ़ : पुलिस ने झारखंड के देवघर में छापेमारी कर 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ साइबर थाने की 8 सदस्यीय टीम पुलिस प्रशिक्षु सिटी SP के नेतृत्व में देवघर के सारठ पहुंची। अपराधियों के लोकेशन के आधार पर सारठ पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के कपसा गांव के झिलुआ जंगल से साइबर अपराध करते रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। सभी को थाने लाकर सख्ती से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों में कपसा निवासी साजिद अंसारी, सरफराज अंसारी, अताउल अंसारी, तमजीत अंसारी और सुल्तान अंसारी शामिल हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करते हुए जब्त किए गए मोबाइल को खंगाला गया। हालांकि इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। सूत्र दावा कर रहे हैं कि करीब 45 लाख की साइबर ठगी के मामले में यह गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल के बाद विस्तृत जानकारी देने की बात कह रही है।

    जामताड़ा के बाद साइबर अपराधियों का दूसरा सबसे बड़ा अड्‌डा बना देवघर
    साइबर अपराध के लिए देश भर में चर्चित झारखंड के जामताड़ा के बाद देवघर दूसरा सबसे बड़ा अड्‌डा बन गया है। देवघर पुलिस लगातार इस मामले में छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। इसके बावजूद साइबर अपराधियों की संख्या कम नहीं हो रही है। यह अपराधी झारखंड के साथ-साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों के साथ ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

    cyber crime
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING: भागलपुर में बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    Next Article बमबारी के बाद रूस ने यूक्रेन के ज़ापोरीज्ज्या न्यूक्लियर प्लांट पर किया कब्जा

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026
    क्राइम

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.