Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पुलिस ने राहुल सिंह गिरोह के 4 अपराधियों को हथियार सहित दबोचा
    क्राइम

    पुलिस ने राहुल सिंह गिरोह के 4 अपराधियों को हथियार सहित दबोचा

    Team JoharBy Team JoharNovember 17, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लातेहार: में पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए नवोदित आपराधिक संगठन राहुल सिंह गिरोह के चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. इन अपराधियों के द्वारा लातेहार और आसपास के इलाकों में आतंक मचाया जा रहा था. गिरफ्तार अपराधियों में पीयूष उरांव, बादल लोहरा, दीपक लोहरा और दिनेश कुमार शामिल हैं, जो सभी चंदवा थाना क्षेत्र के निवासी हैं.

    पूरा मामला

    पुलिस के अनुसार, एसपी कुमार गौरव को रविवार सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि चंदवा थाना क्षेत्र के कुसुमटोली स्थित कृषि फार्म के मैदान में करीब 12 अपराधियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी. सूचना मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर डीएसपी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की. जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, तो अपराधी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. अन्य आठ अपराधी जंगल में भागने में सफल हो गए.

    गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी पिस्तौल, गोलियां और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं.

    डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने शुक्रवार रात चंदवा प्रखंड मुख्यालय स्थित एक पेट्रोल पंप पर गोलीबारी की थी और इस घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ये अपराधी गिरोह के जरिए स्थानीय व्यवसायियों और संवेदकों से रंगदारी मांगते थे. पुलिस द्वारा लगातार गिरोह के अन्य सदस्य की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. डीएसपी ने यह भी बताया कि राहुल सिंह गिरोह के द्वारा क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया गया है और पुलिस इस गिरोह के बढ़ते प्रभाव को खत्म करने के लिए कड़ी कार्रवाई कर रही है. इस छापामारी में डीएसपी अरविंद कुमार, थाना प्रभारी रणधीर कुमार, पुलिस अधिकारी श्रवन कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, सरोज कुमार सिंह, पंकज कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

    अपराध नियंत्रण अपराधी गिरफ्तार चंदवा थाना क्षेत्र छापामारी अभियान डीएसपी अरविंद कुमार पुलिस पेट्रोल पंप फायरिंग रंगदारी राहुल सिंह गिरोह लातेहार हथियार बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअबुआ सरकार में कोई जाति का भेदभाव नहीं, हम जोड़ते हैं और जोड़ते रहेंगे: सीएम हेमंत सोरेन
    Next Article धनवार में बाबूलाल के खिलाफ ताल ठोंकने वाले निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय भाजपा में शामिल, अमित शाह ने दिलाई सदस्यता

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : सौतन को बहन बनाकर साथ रखने की जिद पड़ी भारी, डॉक्टर का हुआ तलाक

    October 27, 2026
    झारखंड

    अर्णब तूफान पर बड़ा अपडेट: झारखंड में 29 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी, रांची प्रशासन अलर्ट

    October 27, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026
    क्राइम

    बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    October 27, 2026
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : सौतन को बहन बनाकर साथ रखने की जिद पड़ी भारी, डॉक्टर का हुआ तलाक

    October 27, 2026

    बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना शुरू, 150 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

    October 27, 2026

    अर्णब तूफान पर बड़ा अपडेट: झारखंड में 29 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी, रांची प्रशासन अलर्ट

    October 27, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026

    बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.