हजारीबाग: रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ़्तार किया. बता दें तीनों आरोपियों ने व्यवसाई से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में तत्परता दिखाते हुए उरीमारी थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि व्यवसाई दशरथ प्रजापति सा- पहाड़ी शिव मंदिर से 20 लाख रुपए की रंगदारी की मांग मोबाइल से की गई थी. इस संबंध में बड़कागांव (उरीमारी ओपी) थाना कांड संख्या 254/24 दिनांक 11.10.24 धारा 308 (3)/308 (4) बीएनएस दर्ज की गई. इस बीच उक्त वादी को पुनः 17 अक्टूबर को एक अतिरिक्त मोबाइल नम्बर से रंगदारी के लिए धमकी दी गई. वहीं एसपी ने बताया कि रंगदारी और धमकी के इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इसपर पुलिस ने संज्ञान लिया और पु अ नि राम कुमार राम, ओपी प्रभारी, उरीमारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर इसके अविलम्ब उद्भेदन का निर्देश दिया. वहीं इस मामले में तकनीकी साक्ष्य की मदद से उरीमारी ओपी प्रभारी एवं ओपी के सशस्त्र बल ने काफी कम समय में ही उक्त कांड मे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए इसका उद्भेदन कर दिया. पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़े गए आरोपियों में महेश मुर्मू (करमाटील्हा थाना), प्रदीप गंझू पिता (असवा टोला सतमारा) एवं धानो मरांडी (जोजो टोला) सभी थाना उरीमारी शामिल हैं. आरोपियों में से दो का आपराधिक रिकार्ड भी रहा है.
फोन पर धमकी दे कर व्यवसायी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, पुलिस ने किया 3 बदमाशों को गिरफ्तार

फोन पर धमकी दे कर व्यवसायी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, पुलिस ने किया 3 बदमाशों को गिरफ्तार
Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

