Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Jul, 2025 ♦ 5:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना पर पीएम मोदी की समीक्षा बैठक, बोले- पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना पर पीएम मोदी की समीक्षा बैठक, बोले- पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना पर समीक्षा बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के खतरे को समझाते हुए कहा कि हमें पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि माइक्रोकंटेनमेंट जोन बनाएं, इससे जिम्मेदारी भी तय होगी। उन्होंने कहा कि यह बहरुपिया वायरस है, इसके म्यूटेंट से हमें सावधान रहना होगा। इसकी रोकथाम और इलाज पर फोकस करना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमें कोरोना वायरस के हर वेरिएंट पर भी नजर रखनी होगी। म्यूटेशन के बाद ये कितना परेशान करने वाला होगा, इस बारे में एक्सपर्ट्स लगातार स्टडी कर रहे हैं। ऐसे में रोकथाम और इलाज बहुत जरूरी है।

    उन्होंने कहा, ये सही है कि कोरोना की वजह से टूरिज्म, व्यापार-कारोबार बहुत प्रभावित हुआ है। लेकिन आज मैं बहुत जोर देकर कहूंगा कि हिल स्टेशंस में, मार्केट्स में बिना मास्क पहने, भारी भीड़ उमड़ना ठीक नहीं है। पीएम मोदी ने टीकाकरण के महत्व को बताते हुए कहा, केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे सबको वैक्सीन-मुफ्त वैक्सीन अभियान की नॉर्थ ईस्ट में भी उतनी ही अहमियत है। तीसरी लहर से मुकाबले के लिए हमें वैक्सीनेशन की प्रक्रिया तेज करते रहना है।

    प्रधानमंत्री ने कहा, हमें टेस्टिंग और ट्रीटमेंट से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार करते हुए आगे चलना है। इसके लिए हाल ही में कैबिनेट ने 23 हजार करोड़ रुपए का एक नया पैकेज भी स्वीकृत किया है। नॉर्थ ईस्ट के हर राज्य को इस पैकेज से अपने हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

    Latest news National news Online news PM modi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : खगड़िया में हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
    Next Article गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में हुए कई खुलासे, कानपुर में टेरर क्लास रूम बनाने का था प्लान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : रांची में युवती पर लिक्विड अटैक, अस्पताल में इलाजरत

    July 26, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    जमीन कारोबारी मस्त, खतियान धारी पस्त… मोटी रकम की खातिर फट रहा जमीन का खतियान

    July 26, 2025
    चाईबासा

    झाड़ियों से मिली नवजात बच्ची, तन पर एक कपड़ा तक नहीं

    July 26, 2025
    Latest Posts

    रांची के नगड़ी में हथियार खरीद-बिक्री करते युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

    July 26, 2025

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को सजा… जानें मामला

    July 26, 2025

    नशा के पेडलरों के लालच से बचें युवा : राजेश कुमार सिन्हा

    July 26, 2025

    तेतुलिया वन भूमि मामले में CID ने कोर्ट में सौंपी केस डायरी, अगली सुनवाई 2 अगस्त को

    July 26, 2025

    गुमला में बारिश से कच्चा मकान गिरा, बुजुर्ग की मौ’त

    July 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.