Johar Live Desk : PM नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा एक बार फिर तय हो गया है। इस बार वे 18 जुलाई को मोतिहारी आएंगे, जहां उनकी एक बड़ी जनसभा प्रस्तावित है। यह दौरा चुनावी साल में हो रहा है, ऐसे में इसे बेहद अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी इस रैली के दौरान बिहार की महिलाओं और लड़कियों के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
इसके अलावा PM चंपारण क्षेत्र के लिए कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। संभावना है कि वे महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय की आधारभूत संरचना से जुड़ी परियोजनाओं की भी नींव रखेंगे।
PM के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और भाजपा पूरी तरह तैयारियों में जुट गई है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 5 जुलाई को मोतिहारी पहुंचेंगे। वे वहां प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे।
भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रकाश अस्थाना ने बताया कि PM मोदी के दौरे की खबर से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। माना जा रहा है कि चंपारण को इस बार कई बड़ी सौगातें मिल सकती हैं। गौरतलब है कि बिहार में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। ऐसे में PM मोदी हर महीने राज्य में आकर रैलियों और योजनाओं के उद्घाटन कर रहे हैं। 20 जून को सीवान में उन्होंने 6,000 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया था।
Also Read : कांग्रेस मुख्यालय में आज जिला अध्यक्षों की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
Also Read : ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ के पहले सीजन की विनर बनीं उर्फी जावेद और निकिता लूथर
Also Read : नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह को कोर्ट से राहत, पीड़ित कार्रवाई पर लगी रोक
Also Read : VTR से भटका तेंदुआ गांव में घुसा, ग्रामीणों में दहशत
Also Read : दिन में हुआ झगड़ा, रात में चली गोलियां, CCTV में कैद वारदात