Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 Oct, 2025 ♦ 3:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»पीएम मोदी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे आसियान शिखर सम्मेलन में
    देश

    पीएम मोदी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे आसियान शिखर सम्मेलन में

    Sneha KumariBy Sneha KumariOctober 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से मलेशिया में शुरू हो रहे 47वें आसियान शिखर सम्मेलन में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि वे मोदी के फैसले का सम्मान करते हैं।

    यह सम्मेलन 26 से 28 अक्टूबर तक मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित होगा। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच हुई बातचीत में भारत-मलेशिया संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

    अनवर इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे अपने मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया, जिसमें मलेशिया-भारत संबंधों को और अधिक रणनीतिक और व्यापक स्तर पर ले जाने पर चर्चा हुई।”

    विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पीएम मोदी पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (EAS) में भी भाग लेंगे या नहीं। हालांकि, मलेशियाई मीडिया के अनुसार मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग और अन्य नेताओं के साथ इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

    आसियान में 10 देश शामिल हैं  इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, ब्रुनेई, वियतनाम, लाओस, म्यांमार और कंबोडिया। भारत और आसियान के बीच हाल के वर्षों में व्यापार, निवेश, सुरक्षा और रक्षा सहयोग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

    आसियान-भारत संवाद संबंध 1992 में शुरू हुए थे, जो 2012 में रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी 2014 से लगातार इन शिखर सम्मेलनों में भाग लेते रहे हैं, सिवाय 2022 के नोम पेन्ह सम्मेलन के, जिसमें वे शामिल नहीं हो सके थे।

    16वां और 17वां ईएएस क्रमशः वियतनाम (2020) और ब्रुनेई (2021) में ऑनलाइन आयोजित हुआ था, जबकि 2023 में इंडोनेशिया और 2024 में लाओस में आयोजित सम्मेलनों में मोदी ने भाग लिया था।

     

    अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन अनवर इब्राहिम आसियान शिखर सम्मेलन कुआलालंपुर डोनाल्ड ट्रंप दक्षिण पूर्व एशिया पीएम मोदी पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन भारत-आसियान संबंध भारत-मलेशिया संबंध मलेशिया रणनीतिक साझेदारी ली कियांग वर्चुअल भागीदारी विदेश मंत्रालय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछठ पूजा को लेकर हरियाणा से बिहार के लिए विशेष AC बस सेवा शुरू, प्रवासियों को मिलेगी राहत
    Next Article रांची में शुरू हो रही चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, छह देशों के एथलीट दिखाएंगे दम

    Related Posts

    देश

    त्योहारी सीजन में ट्रेन रद्द और रूट में बदलाव… देखें पूरी लिस्ट

    October 23, 2025
    देश

    केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद, बाबा की डोली निकली उखीमठ के लिए

    October 23, 2025
    दिल्ली की खबरें

    दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान भरते ही आई खराबी

    October 23, 2025
    Latest Posts

    ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत RPF रांची की बड़ी कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार, 22 बोतल शराब जब्त

    October 23, 2025

    धनबाद में डायरिया का प्रकोप, एक बच्चे की मौ’त, 24 लोग प्रभावित

    October 23, 2025

    बूढ़ी मां को उतारा मौ’त के घाट, फिर थाना में कर दिया सरेंडर

    October 23, 2025

    गुमला के CHC में प्रसूता से अवैध वसूली, डीसी ने दिये कार्रवाई के निर्देश

    October 23, 2025

    जादू-टोना के नाम पर तीन की ह’त्या, झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगी दो साल की रिपोर्ट…

    October 23, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.