Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Oct, 2025 ♦ 11:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बुद्ध पूर्णिमा पर बोले पीएम मोदी, मानवता की सेवा करने वाले नमन के पात्र
    जोहार ब्रेकिंग

    बुद्ध पूर्णिमा पर बोले पीएम मोदी, मानवता की सेवा करने वाले नमन के पात्र

    Team JoharBy Team JoharMay 7, 2020Updated:May 7, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। इस समय दुनिया कोरोना वायरस महामारी से लड़ रही है। ऐसे समय पर अग्रिम पंक्ति में खड़े कोरोना योद्धाओं का दुनिया सम्मान कर रही है। इसके तहत आज बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें दुनिया के कई बड़े नेता शामिल हुए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा कि मानवता की सेवा करने वाले नमन के पात्र हैं। 

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस बार परिस्थितियां अलग हैं। दुनिया मुश्किल समय से गुजर रही है। आपके बीच आना मेरा सौभाग्य होता है लेकिन मौजूदा स्थिति इसकी इजाजत नहीं देती है। बुद्ध के कदम पर चलकर भारत आज दुनिया की मदद कर रहा है। फिर चाहे वो देश में हो या फिर विदेश में, इस दौरान लाभ-हानि को नहीं देखा जा रहा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बिना किसी स्वार्थ के दुनिया के साथ खड़ा है। हमें अपने, अपने परिवार के साथ ही दूसरों की भी सुरक्षा करनी होगी। संकट के समय हर किसी की मदद करना ही सबका धर्म है। हमारा काम निरंतर सेवा भाव होना चाहिए। दूसरों के लिए करुणा-सेवा का भाव रखना जरूरी है।

    संबोधन में प्रधानमंत्री मे कहा कि बुद्ध किसी एक परिस्थिति तक सीमित नहीं हैं। वह हर किसी को मानवता की मदद करने का संदेश देते हैं। आज बेशक समाज की व्यवस्था बदल चुकी है लेकिन बुद्ध का संदेश आज भी वही है। हम सभी के जीवन में उसका विशेष स्थान रहा है।

    प्रधानमंत्री मे कहा कि आज कई लोग ऐसे हैं जो देश के अलग-अलग हिस्सों में, दुनिया में अपनी-अपनी तरह से लोगों की सेवा में जुटे हुए हैं। सड़क पर लोगों से कानून का पालन करवाना हो या बीमार का इलाज करना। हर कोई अपनी तरह से सेवा कर रहा है। मानवता की सेवा में जुटे ऐसे लोग नमन के पात्र हैं। आज दुनिया में उथलपुथल है, ऐसे समय पर बुद्ध की सीख जरूरी है।

    कोरोना योद्धाओं के सम्मान में पीएम मोदी का संबोधन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर देशभर के कोरोना योद्धाओं को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने देश के सभी लोगों को और विश्वभर में फैले भगवान बुद्ध के अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा की और वेसाक उत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

    • संकट के इस समय में लोगों की मदद करने की जरूरत है।
    • अपनी, अपने परिवार और दूसरों की रक्षा करनी है।
    • पूरे सप्ताह को प्रार्थना सप्ताह के रूप में मनाने का फैसला किया है।
    • भारत बिना स्वार्थ के पूरी दुनिया के साथ खड़ा है। भारत विश्व हित में काम कर रहा है और करता रहेगा।
    • भगवान बुद्ध ने भारत की संस्कृति और इस महान परंपरा को समृद्ध बनाया। वो अपना दीपक स्वयं बनें और अपनी जीवन यात्रा से दूसरों के जीवन को भी प्रकाशित करते रहे।
    • हमारा काम सेवा भाव से होना चाहिए। मानवता की सेवा करने वाले बुद्ध के सच्चे अनुयायी हैं।
    • भगवान बुद्ध कहते थे कि मानव को निरंतर यह प्रयास करना चाहिए कि कठिन परिस्थितयों में लड़कर बाहर निकलना है, हार कर रुक जाना नहीं है।
    •  भगवान बुद्ध के चार संदेश- दया, करुणा, सुख-दुख के प्रति समभाव और जो जैसा है उसी रूप में स्वीकारना भारत की प्रेरणा बनी हुई है।
    • भारत आज प्रत्येक भारतवासी का जीवन बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। साथ ही वैश्विक जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से पालन कर रहा है।
    • भारत की प्रगति हमेशा विश्व की प्रगति में सहायक होगी। हमारी सफलता के पैमाने और लक्ष्य दोनों समय के साथ बदलते रहते हैं। लेकिन जो बात हमें हमेशा ध्यान रखनी है, वह यह कि हमारा काम निरंतर सेवा भाव से ही होना चाहिए।
    • जो दिन रात, हर समय मानवता की सेवा में जुटे रहते हैं वही बुद्ध के सच्चे अनुयायी हैं।
    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : चुनाव से पहले भाजपा-जदयू में दरार, जमालपुर से रेलवे प्रशिक्षण केंद्र हटाने पर विवाद
    Next Article कोरोना का कहर : भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 52952 हुई, अब तक 1783 लोगों की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 129 प्रस्तावों पर मुहर, छात्रों से लेकर कर्मचारियों तक को मिली बड़ी सौगात

    October 3, 2025
    देश

    जुबिन गर्ग की मौ’त : ऑटोप्सी रिपोर्ट में डूबने की पुष्टि, असम से चार गिरफ्तार

    October 3, 2025
    देश

    राष्ट्रपति ने इन चार देशों के राजदूतों के परिचय पत्र ग्रहण किए

    October 3, 2025
    Latest Posts

    नीतीश कैबिनेट की बैठक में 129 प्रस्तावों पर मुहर, छात्रों से लेकर कर्मचारियों तक को मिली बड़ी सौगात

    October 3, 2025

    जमशेदपुर संजय मार्केट में 100 से अधिक युवकों का हमला, बाजार में डर का माहौल…

    October 3, 2025

    बागबेड़ा फायरिंग केस में रविशंकर का खुलासा, मुझ पर कोई गोली नहीं चली…

    October 3, 2025

    10 लाख रुपए मूल्य का गहना चुराने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, एक फरार

    October 3, 2025

    CM हेमंत सोरेन ने हवलदार दिलीप तिर्की को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

    October 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.