Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Oct, 2025 ♦ 8:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»PM मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री इशिबा और उनकी पत्नी को भेंट किए खास उपहार… जानें क्या
    देश

    PM मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री इशिबा और उनकी पत्नी को भेंट किए खास उपहार… जानें क्या

    Kajal KumariBy Kajal KumariAugust 30, 2025Updated:August 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : PM मोदी ने अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा पूरी कर शनिवार को चीन के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने जापान के PM शिगेरू इशिबा और उनकी पत्नी को भारतीय शिल्पकला से सजे अनूठे उपहार भेंट किए। PM मोदी ने जापानी पीएम इशिबा को चांदी की चॉपस्टिक्स के साथ कीमती पत्थरों से जड़ा एक रेमन कटोरा उपहार में दिया। यह कटोरा भारतीय कारीगरी और जापानी पाक कला परंपरा का अनूठा संगम है। इसमें मकराना संगमरमर से बना एक बड़ा भूरा चंद्र पत्थर का कटोरा, चार छोटे कटोरे और चांदी की चॉपस्टिक्स शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, यह कटोरा जापान के डोनबुरी और सोबा अनुष्ठानों से प्रेरित है, जिसमें राजस्थान की पारंपरिक परचिन कारी शैली में कीमती पत्थर जड़े गए हैं।

    PM

     

    इसके साथ ही, पीएम मोदी ने इशिबा की पत्नी को कश्मीरी कारीगरों द्वारा हाथ से बुनी गई एक पश्मीना शॉल भेंट की, जो लद्दाख की चंगथांगी बकरी के उत्तम ऊन से बनी है। यह शॉल हल्की, मुलायम और गर्म होने के लिए विश्व प्रसिद्ध है। गुलाबी और लाल रंग के पुष्प डिजाइनों से सजी यह शॉल कश्मीरी शिल्पकला और सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक है। यह शॉल एक खास बक्से में दी गई, जो हाथ से रंगे कागज की लुगदी से बना है और फूलों व पक्षियों की आकृतियों से सजा है। अधिकारियों ने बताया कि यह शॉल और बक्सा कश्मीर की समृद्ध कलात्मकता, विरासत और कालातीत शान को दर्शाता है। यह उपहार भारतीय संस्कृति और जापानी परंपरा के बीच सौहार्द का प्रतीक है।

    Also Read : पत्रकार ह’त्याकांड : CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों को ठहराया दोषी व तीन को किया बरी

    PM Modi gave these special gifts to Japan's PM Ishiba and his wife PM Modi gifted a pashmina shawl handwoven by Kashmiri artisans to PM Ishiba's wife PM Modi gifted a pashmina shawl to PM Ishiba's wife during his Japan visit PM Modi gifted PM Ishiba a ramen bowl studded with precious stones along with silver chopsticks during his Japan visit PM Modi presented special gifts to Japanese Prime Minister Ishiba and his wife... Know what PM Modi presented special gifts to PM Ishiba and his wife during his Japan visit PM Modi's foreign visit PM Modi's Japan visit PM मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री इशिबा और उनकी पत्नी को भेंट किए खास उपहार... जानें क्या PM मोदी ने जापान यात्रा के दौरान पीएम इशिबा और उनकी पत्नी को भेंट किए खास उपहार कश्मीरी कारीगरों द्वारा हाथ से बुनी गई एक पश्मीना शॉल पीएम इशिबा की पत्नी की पीएम मोदी ने भेंट किया जापान यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने पीएम इशिबा की पत्नी को एक पश्मीना शॉल भेंट किए पीएम मोदी का जापान यात्रा पीएम मोदी का विदेश यात्रा पीएम मोदी ने जापान के पीएम इशिबा और उनकी पत्नी को दिए ये खास उपहार पीएम मोदी ने जापान यात्रा के दौरान पीएम इशिबा को भेंट किए चांदी की चॉपस्टिक्स के साथ कीमती पत्थरों से जड़ा एक रेमन कटोरा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article30 नवंबर तक चलेंगी 150 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, सबसे ज्यादा साउथ सेंट्रल रेलवे से…
    Next Article राहुल द्रविड़ ने छोड़ी राजस्थान रॉयल्स की कोचिंग, फ्रेंचाइजी ने की घोषणा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गढ़चिरौली में बड़ा आत्मसमर्पण : छह करोड़ के इनामी भूपति समेत 61 नक्सलियों ने किया सरेंडर

    October 15, 2025
    देश

    SSC हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती शुरू, 500 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित

    October 15, 2025
    टेक्नोलॉजी

    अब 13-17 साल के Instagram यूजर्स को नहीं दिखेगा अडल्ट कंटेंट, मेटा ने किया बड़ा अपडेट

    October 15, 2025
    Latest Posts

    बिहार विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की तीसरी उम्मीदवार सूची, 18 नामों की घोषणा

    October 16, 2025

    राजधानी के 35 प्रमुख छठ घाटों की सीसीटीवी से होगी निगरानी, लगाए जा रहे 187 हाइटेक कैमरे

    October 16, 2025

    इप्सोवा दीवाली मेले का भव्य आगाज़ आज, परंपरा और आधुनिकता का होगा अद्भुत संगम

    October 16, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 16 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 16, 2025

    गढ़चिरौली में बड़ा आत्मसमर्पण : छह करोड़ के इनामी भूपति समेत 61 नक्सलियों ने किया सरेंडर

    October 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.