Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 4:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लालकिले की प्राचीर पर पीएम मोदी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, बोले-21वीं सदी का दशक हमारे सपनों को पूरा करने का दशक होना चाहिए
    जोहार ब्रेकिंग

    लालकिले की प्राचीर पर पीएम मोदी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, बोले-21वीं सदी का दशक हमारे सपनों को पूरा करने का दशक होना चाहिए

    Team JoharBy Team JoharAugust 15, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने लाल किले के प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया । वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने सरकारी आवास पर झंडारोहण किया।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि अगले वर्ष हम अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर जाएंगे। एक बहुत बड़ा पर्व हमारे सामने है। आजादी के जब 75 वर्ष पूरे होंग तब उसे संकल्पों की मूर्ति के महापर्व के रूप में मनाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान देश के शहीदों को याद किया। प्रधानमंत्री ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण की शुरूआत कोरोना वारियर्स के प्रति आभार जताते हुए की। उन्होंने कहा, कोरोना के इस असाधारण समय में सेवा परमो धर्म: की भावना के साथ अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर्स, नर्से, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी जैसे अनेकों लोग चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गुलामी का कोई कालखंड ऐसा नहीं था जब हिंदुस्तान में किसी कोने में आजादी के लिए प्रयास नहीं हुआ हो, प्राण अर्पण नहीं हुआ हो। आज जो हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं उसके पीछे मां भारती के लाखों बेटे-बेटियों का त्याग बलिदान और मां भारती को आजाद कराने का समर्पण है। आज ऐसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों को, वीर शहीदों को नमन करने का ये पर्व है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विस्तारवाद की सोच ने सिर्फ कुछ देशों को गुलाम बनाकर ही नहीं छोड़ा, भीषण युद्धों और भयानकता के बीच भी भारत ने आजादी की जंग में कमी और नमी नहीं आने दी।

    इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7वीं बार लालकिले पर झंडा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया। अपने 86 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, कोरोना संकट, आतंकवाद, विस्तारवाद, संप्रभुता, रिफॉर्म, मध्यमवर्ग, महिलाओं, किसानों, कामगारों और कश्मीर से लेकर लेह-लद्दाख तक का विशेष रूप से जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में पड़ोसी देशों की एक नई परिभाषा भी दी। उन्होंने कहा कि भौगोलिक सीमा से जुड़े देश ही पड़ोसी नहीं हैं, बल्कि जिनसे हमारे दिल मिलते हैं, जो हमारी तरह समान विचारधारा रखते हैं, वह भी हमारे पड़ोसी हैं। पीएम ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी इतनी बड़ी विपत्ति नहीं कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को रोक पाए। इसके साथ ही उन्होंने नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन के शुरू होने का एलान भी किया। पीएम मोदी ने भारत को वैश्विक पटल पर लाने की तमाम योजनाओं, संकल्पों और कार्यों के बारे में भी बताया। आइए जानते हैं उनके भाषण से जुड़ी बड़ी और बेहद महत्वपूर्ण बातें…

    भारत ने असाधारण समय में असंभव को संभव किया
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज भारत ने असाधारण समय में असंभव को संभव किया है। इसी इच्छाशक्ति के साथ प्रत्येक भारतीय को आगे बढ़ना है। वर्ष 2022, हमारी आजादी के 75 वर्ष का पर्व, अब बस आ ही गया है। उन्होंने कहा, 21वीं सदी के इस दशक में अब भारत को नई नीति और नई रीति के साथ ही आगे बढ़ना होगा। अब साधारण से काम नहीं चलेगा। 

    आने वाले पांच साल देश की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए होगा
    पीएम मोदी ने कहा, बीते वर्ष मैंने यहीं लाल किले से कहा था कि पिछले पांच साल देश की अपेक्षाओं के लिए थे, और आने वाले पांच साल देश की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए होंगे। बीते एक साल में ही देश ने ऐसे अनेकों महत्वपूर्ण फैसले लिए, अनेकों महत्वपूर्ण पड़ाव पार किए। 

    एनसीसी का विस्तार 173 बॉर्डर और तटीय जिलों तक होगा
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, अब एनसीसी का विस्तार देश के 173 बॉर्डर और तटीय जिलों तक सुनिश्चित किया जाएगा। इस अभियान के तहत करीब 1 लाख नए एनसीसी कैडेट्स को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें भी करीब एक तिहाई बेटियों को ये स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी।

    1000 दिन में लक्षद्वीप को सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ा जाएगा
    पीएम मोदी के देश के द्वीपों को लेकर कहा, अगले 1000 दिन में लक्षद्वीप को भी सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ दिया जाएगा। 

    15 August Latest news Narendra modi National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने दुमका के पुलिस लाईन मैदान में फहराया तिरंगा
    Next Article रांची : मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा झंडा, बोले-राज्य में 5 हजार स्‍कूल बनेंगे आदर्श विद्यालय

    Related Posts

    देश

    पाकिस्तान में रेल हादसा: विस्फोट के बाद पटरी से उतरे जाफ़र एक्सप्रेस के 4 डिब्बे

    June 18, 2025
    कारोबार

    नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, निजी वाहन मालिकों के लिए ₹3000 का वार्षिक फास्टैग पास

    June 18, 2025
    देश

    छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर सुरक्षाबलों को मिली फिर सफलता, गजराला समेत 3 नक्सली मुठभेड़ में ढेर

    June 18, 2025
    Latest Posts

    20 जून को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक

    June 18, 2025

    प्रेमिका की गला रे’तकर ह’त्या, सूटकेस में भरकर फेंकी बॉडी, आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : भारी बारिश को लेकर 19 जून को बंद रहेंगे रांची के सभी स्कूल

    June 18, 2025

    राजधानी में मूसलाधार बारिश को लेकर प्रशासन ने कई विभाग को दिये अहम निर्देश

    June 18, 2025

    चतरा में अफीम तस्करों को तगड़ा झटका, माल के साथ एक गिरफ्तार

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.