Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 8:04 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»पीएम मोदी ने पूरे किये ‘मन की बात’ के 100 एपीसोड
    देश

    पीएम मोदी ने पूरे किये ‘मन की बात’ के 100 एपीसोड

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2023Updated:April 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    PM Modi completes 100 episodes of 'Mann Ki Baat'
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनका मासिक रेडियो प्रसारण ‘मन की बात’ देश के लोगों के लिए अच्छाई और सकारात्मकता का अनूठा पर्व बन गया है। अपने मासिक रेडियो प्रसारण के 100वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा, दोस्तों, 3 अक्टूबर, 2014 (जिस दिन पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था) विजयादशमी का त्योहार था और हम सबने मिलकर उस दिन ‘मन की बात’ की यात्रा शुरू की थी।

    पीएम मोदी ने कहा, आज ‘मन की बात’ का सौवां एपिसोड है। आप सभी के हजारों पत्र मिले, लाखों संदेश मिले और मैंने पढ़ने की कोशिश की है, संदेशों को समझने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि चाहे शिक्षा की बात हो या संस्कृति की, चाहे उसके संरक्षण की बात हो या उसके प्रचार-प्रसार की, यह भारत की प्राचीन परंपरा रही है।

    जनभागीदारी का एक अद्भुत उदाहरण

    देश आज इस दिशा में जो काम कर रहा है वह वाकई काबिले तारीफ है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति हो या क्षेत्रीय भाषा में पढ़ाई का विकल्प, चाहे शिक्षा में तकनीकी एकीकरण, ऐसे कई प्रयास आपने देखे होंगे। वर्षों पहले शुरू किए गए कार्यक्रम ‘गुणोत्सव और शाला प्रवेशोत्सव’ गुजरात में बेहतर शिक्षा प्रदान करने और स्कूल छोड़ने वालों की दर को कम करने के लिए जनभागीदारी का एक अद्भुत उदाहरण बन गया था।

    ‘मन की बात’ एक माला में धागे की तरह

    मोदी ने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने कई ऐसे लोगों के प्रयासों को उजागर करने का प्रयास किया है, जो नि:स्वार्थ भाव से शिक्षा के लिए काम कर रहे हैं। भारत के सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने में ‘मन की बात’ एक माला में धागे की तरह है। उन्होंने कहा कि हर कड़ी में देशवासियों की सेवा भावना और क्षमता ने दूसरों को प्रेरित किया है। प्रधानमंत्री ने कहा, इस कार्यक्रम में हर देशवासी दूसरे देशवासियों के लिए प्रेरणा बनता है। एक तरह से मन की बात का हर एपिसोड अगले एपिसोड की जमीन तैयार करता है। ‘मन की बात’ हमेशा सद्भावना, सेवा-भावना से आगे बढ़ी है।

    उन्होंने बड़े धैर्य के साथ कार्यक्रम रिकॉर्ड करने के लिए ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन की टीमों को भी धन्यवाद दिया। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई केंद्रीय मंत्रियों ने कार्यक्रम को लाइव सुना। देश भर के राजभवनों में राज्यपालों और उपराज्यपालों ने भी कार्यक्रम को लाइव सुना। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी कार्यक्रम को सुना।

    100 Episodes Mann Ki Baat PM modi Radio Broadcast
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों ने कैंप किया ध्वस्त
    Next Article आकाशीय बिजली गिरने से 4 बच्चों की मौत, मची चीख पुकार

    Related Posts

    देश

    2024 में साइबर अपराधियों ने भारत से चुराए ₹23,000 करोड़…

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    अडाणी पावर की तिमाही रिपोर्ट में लाभ में गिरावट, स्टॉक स्प्लिट की घोषणा

    August 1, 2025
    ट्रेंडिंग

    उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, 21 अगस्त तक भरे जाएंगे नामांकन

    August 1, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की बिगड़ी तबियत, बाथरूम में गिरने से ब्रेन में ब्लड क्लॉट

    August 2, 2025

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.