Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»पीएम मोदी ने देशवासियों से की अपील- “उपहार नीलामी में हिस्सा लें, गंगा को बचाने में सहयोग करें”
    देश

    पीएम मोदी ने देशवासियों से की अपील- “उपहार नीलामी में हिस्सा लें, गंगा को बचाने में सहयोग करें”

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2025Updated:September 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मोदी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर एक खास और रचनात्मक पहल के जरिए देशवासियों से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर मिली उपहारों की ऑनलाइन नीलामी में भाग लेने का आग्रह किया है। इस नीलामी से प्राप्त धनराशि को ‘नमामि गंगे’ परियोजना में लगाया जाएगा, जो गंगा नदी के संरक्षण के लिए चल रही एक प्रमुख योजना है।

    प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरे कार्यक्रमों के दौरान मिले अनमोल स्मृति-चिन्हों की ऑनलाइन नीलामी चल रही है। ये उपहार भारत की संस्कृति और रचनात्मकता का प्रतीक हैं। इस नीलामी से मिली राशि ‘नमामि गंगे’ के कार्यों में इस्तेमाल होगी। इसमें जरूर भाग लें।”

    Over the past few days, the online auction for the various gifts I have received during my different programmes has been underway. The auction includes very interesting works which illustrate the culture and creativity of India. The proceeds from the auction will go towards… pic.twitter.com/ONOq88XOXZ

    — Narendra Modi (@narendramodi) September 24, 2025

    नीलामी में क्या-क्या है खास?

    नीलामी में ऐसे उपहार शामिल हैं, जो भारत की कला, संस्कृति और विरासत की झलक देते हैं। pmmementos.gov.in पोर्टल पर जाकर कोई भी व्यक्ति इस नीलामी में भाग ले सकता है। कुछ प्रमुख वस्तुएं जो नीलामी में शामिल हैं:

    • चांदी में बना राम मंदिर का मॉडल
    • बछड़े के साथ कामधेनु की मूर्ति
    • बेंत से बना जहाज का मॉडल
    • लकड़ी का पारंपरिक चरखा
    • एलोरा के कैलासा मंदिर की पेंटिंग
    • भगवान बुद्ध की फ्रेम वाली प्रतिमा
    • G-20 शिखर सम्मेलन का पोस्टर

    ये सभी वस्तुएं प्रधानमंत्री को विभिन्न आयोजनों के दौरान उपहार स्वरूप दी गई थीं।

    कब और कैसे भाग लें?

    नीलामी की शुरुआत 17 सितंबर सुबह 10 बजे हुई थी और यह 2 अक्टूबर शाम 5 बजे तक चलेगी। भाग लेने के लिए pmmementos.gov.in पर जाकर पहले पंजीकरण करना होगा, जिसके बाद बोली लगाई जा सकती है।

    ‘नमामि गंगे’ क्या है?

    ‘नमामि गंगे’ केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसे जून 2014 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य गंगा नदी को प्रदूषण से मुक्त कर पुनर्जीवित करना है। इस योजना के तहत त्वरित प्रभाव वाली गतिविधियों से लेकर 10 साल की दीर्घकालिक योजनाएं भी शामिल हैं। इसका कुल बजट 20,000 करोड़ रुपये रखा गया है।

    Also Read : JPSC की गलती से छिना था ‘सपना’, सुप्रीम कोर्ट ने लौटाया श्रेया तिर्की का अधिकार

     

    pmmementos.gov.in उपहार नीलामी ऑनलाइन नीलामी गंगा सफाई अभियान गंगा संरक्षण नमामि गंगे नरेंद्र मोदी बर्थडे पीएम मोदी प्रधानमंत्री नीलामी प्रधानमंत्री मेमेंटो भारतीय संस्कृति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC की गलती से छिना था ‘सपना’, सुप्रीम कोर्ट ने लौटाया श्रेया तिर्की का अधिकार
    Next Article आ’गजनी मामले में NHRC सख्त, डीएम और एसएसपी को तलब, 4 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए: मायावती

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ”निर्भया कांड से तुलना से खुद को रोक नहीं सकते”, दिल्ली-NCR रेप केस पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड से भटककर यूपी के महोबा पहुंच गई थी आदिवासी महिला, पुलिस ने AI की मदद ली और परिवार से मिलवा दिया

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘भारत की कोकिला’ से ‘वॉइस ऑफ द मिलेनियम’ तक, लता मंगेशकर की सुरमयी विरासत को 97वीं जयंती पर सलाम

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीते 11 साल में घट गया 232 वर्गकीलोमीटर घना जंगल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Opinion : जंतर-मंतर के आंदोलन में नेहा बोरा का तेवर नई राजनीतिक संभावना का संकेत : शिवानंद तिवारी

    September 27, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.