Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 4:34 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»अल्बर्ट एक्का के गांव आने का पीएम को दिया निमंत्रण, जारी में म्यूजियम बनाने की मांग
    झारखंड

    अल्बर्ट एक्का के गांव आने का पीएम को दिया निमंत्रण, जारी में म्यूजियम बनाने की मांग

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा समेत अनेक विशिष्ट शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के गांव जारी आने का निमंत्रण दिया. प्रेस कांफ्रेंस में बताय़ा गया कि इसके पूर्व में अनेक अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी, प्रसिद्ध चिकित्सक, विशिष्ट जनजाति समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री को अल्बर्ट एक्का के गांव में आने का निमंत्रण दिया है. डॉ. सिन्हा ने कहा कि अल्बर्ट एक्का को जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल पाया है. उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को उनके सम्मान में डॉक्यूमेंट तैयार करना चाहिए और उन पर रिसर्च करना चाहिए. उन्होंने कहा कि अल्बर्ट एक्का से जुड़ा एक म्यूजियम उनके गांव जारी में बनाने की जरूरत है. साथ ही उनकी जीवनी को सिलेबस में शामिल किया जाना चाहिए.

    अलबर्ट एक्का की जीवनी प्रेरणादायक

    प्रसिद्ध राजनीतिक विज्ञान की विशेषज्ञ डॉ. धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का सपना देख रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे में परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का की जीवनी और उनकी वीरता प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि रांची विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग के द्वारा डॉक्यूमेंट तैयार कर लोगों के लिए सार्वजनिक किया जाएगा. वहीं ललित ओझा ने कहा कि झारखंड के युवाओं के पास चुनौती है कि वह परमवीर की वीरता को आम लोगों तक पहुंचाएं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आने से गांव का चहुमुखी विकास के साथ युवाओं के अंदर राजभक्ति की भावना जागृति होगी.

    पीएम का जवानों से गहरा लगाव

    हिंदू जागरण मंच के प्रभावशाली नेता सुजीत सिंह ने कहा कि जिस प्रकार हम प्रभु राम के लिए समर्पित हैं, वैसे ही देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए. रांची विश्वविद्यालय के स्टेट ऑफिसर और कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अर्जुन राम ने कहा कि प्रधानमंत्री जन जन के प्रिय हैं. उन्होंने कहा कि भारत के जवानों और उनके परिवार जनों के साथ उनका गहरा लगाव है. उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री जी इस आयोजन में आएंगे तो पूर्व सैनिकों के साथ शहीद होने वाले परिवारों में भी आशा की किरण जगेगी. वोकेशनल शिक्षक संघ रांची विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अवधेश ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार अल्बर्ट एक्का ने मात्र 29 वर्ष की आयु में देश के लिए प्राणों की आहुति दी, उसी प्रकार युवाओं को उनसे प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र सेवा के लिए अग्रसर होना चाहिए. संयोजक डॉ. अटल पांडेय ने बताया कि सभी जिले से लोग शामिल होंगे और गुमला से 75 गांव के 30 हज़ार लोग शामिल होंगे.

    ये रहे मौजूद

    धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के मुख्य संयोजक स्वामी दिव्यज्ञान ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा जो लंबे समय तक याद किया जाएगा. अध्यक्षता जनजाति समाज की चंदा कुमारी ने की. इसके अलावा मनोज कुमार शर्मा, चंदन कुमार, रेशमा कुमारी, कन्हैया कुमार, नयन कुमार और ऋषि सिंह सरदार आदि ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया.

    # Prime Minister Narendra Modi Albert Ekka demand Dr. Ajit Kumar Sinha Educationist invitation Issue Johar Live Museum Paramveer Pm ranchi Ranchi University Social Worker Vice Chancellor village अल्बर्ट एक्का कुलपति गांव जारी जोहार लाइव डॉ. अजीत कुमार सिन्हा निमंत्रण परमवीर पीएम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मांग म्यूजियम रांची रांची विश्वविद्यालय शिक्षाविद सामाजिक कार्यकर्ता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध माइंस के अंदर से आई आवाज, डोजर ऑपरेटर की सूझबूझ से बची 10 मजदूरों की जान
    Next Article कोलेबिरा विधायक ने सदन में उठाया आम जनता की सुरक्षा का मुद्दा

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    झारखंड

    समय पर एंबुलेंस सेवा नहीं मिलने से चली गई युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में किया बवाल

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.