Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 May, 2026 ♦ 12:10 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»दिलीप कुमार के निधन पर पाकिस्‍तान में भी दुख की लहर, PM इमरान खान ने भी जताया शोक
    देश

    दिलीप कुमार के निधन पर पाकिस्‍तान में भी दुख की लहर, PM इमरान खान ने भी जताया शोक

    Team JoharBy Team JoharJuly 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्‍ली :भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार की सुबह मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गया. वह 98 साल के थे. ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से विख्‍यात दिलीप कुमार का असली नाम युसूफ खान था. उनका जन्म 11 दिसंबर 1922 को पेशावर में हुआ था. उनकी मौत के बाद पाकिस्‍तान के लोग भी शोक में हैं.

    पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शाक जताया है. उन्‍होंने कहा, ‘दिलीप कुमार के निधन की खबर से दुखी हूं. मैं एसकेएमटीएच प्रोजेक्‍ट के शुरू होने के दौरान फंड जुटाने के लिए उनकी ओर से दिए गए समय के निए उनकी उदारता को नहीं भूल सकता. सिर्फ पहला दस फीसदी फंड जुटाने के लिए ही यह बहुत कठिन वक्‍त है, लेकिन लंदन और पाकिस्‍तान में उनकी मौजूदगी से बड़ी मात्रा में धन आया था.’ इमरान खान ने आगे कहा, ‘ इन सबके इतर, मेरी पीढ़ी के लिए दिलीप कुमार बेहद प्रतिभाशाली एक्‍टर थे.

    पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया है. पाकिस्‍तान के राष्‍ट्रपति आरिफ अल्‍वी ने कहा, ‘ मैं अभिनेता दिलीप कुमार के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं. वह एक शानदार कलाकार, विनम्र इंसान और शानदार व्‍यक्तित्‍व के धनी थे.’

    वहीं मंत्री फवाद चौधरी ने भी पाकिस्‍तान के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान निशान-ए-इम्तियाज से सम्‍मानित अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया. उन्‍हेांने कहा, ‘दिलीप कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे. वह एक प्रतिष्ठित कलाकार थे. उन्‍हें पूरी दुनिया में करोड़ों लोग प्‍यार करते थे. दुनिया के ट्रेजेडी किंग को हमेशा याद किया जाएगा.’

    इसके अलावा पाकिस्‍तान के क्रिकेटर शाहिद आफरीदी ने भी दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दी. उन्‍होंने कहा, ‘यूसुफ खान (दिलीप कुमार) के निधन से पाकिस्‍तान से लेकर मुंबई और पूरी दुनिया में उनके प्रशंसकों की बड़ी क्षति हुई है. वह हमारे दिल में हमेशा रहेंगे.’

    हिंदी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाने वाले दिलीप कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने पांच दशक लंबे करियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’ तथा ‘राम और श्याम’ जैसी अनेक हिट फिल्में दीं. वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे.

    National news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्विटर पर एक यूजर ने ख्वाहिश की कि पीएम उसे जन्मदिन की बधाई दें, थोड़ी देर बाद आया पीएम मोदी का जवाब
    Next Article 5G केसः 20 लाख जुर्माने के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं जूही चावला, जज बोले- स्तब्ध हूं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    रिजल्ट के बाद अब नहीं होगी परेशानी, CBSE ने जारी की हेल्पलाइन और ईमेल

    May 29, 2026
    झारखंड

    राज्यसभा की 24 सीटों पर चुनाव का ऐलान, झारखंड की दो सीटों पर भी होगी वोटिंग

    May 22, 2026
    Latest Posts

    भांजे से मिलने गए मामा की झाड़ियों में मिली लहूलुहान ला’श, सिर पर किए गए कई वार

    May 31, 2026

    अनियंत्रित हाइवा ने मचाई तबाही, पेड़ तोड़ घर में घुसा वाहन

    May 31, 2026

    तेज हवा और बारिश का डबल अटैक, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    May 31, 2026

    नामकुम, खेलगांव और रिम्स रोड इलाके में आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली, होगा मरम्मत कार्य

    May 31, 2026

    झांगुर गिरोह का सरगना 5 लाख का इनामी रामदेव उरांव ने किया सरेंडर, दो सहयोगियों के साथ डाला हथियार

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.