रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पीएलएफआई का एरिया कमांडर बादल गिरफ्तार

रांची। पीएलएफआई नक्सली संगठन के खिलाफ रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रांची पुलिस की टीम ने पीएलएफआई के एरिया। कमांडर बादल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। यह सफलता एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना पर हुई है।

हटिया डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी मीरा सिंह ने एरिया कमांडर बादल को पकड़ा है। इस दौरान एसएसपी की क्यूआरटी भी मौजूद थी। हालांकि, गिरफ्तार बादल के पास से पुलिस को कोई हथियार नहीं मिला है। तुपुदाना ओपी में बादल से पुलिस पूछताछ कर रही है।