अल-फलाह इंटरनेशनल स्कूल कांके में अर्थडे पर किया गया पौधरोपण, क्लीन सिटी ग्रीन सिटी के साथ ही पर्यावरण बचाओ का भी संदेश दिया

रांची: अल -फलाह इंटरनेशनल स्कूल कांके में पर्यावरण सप्ताह के दौरान शुक्रवार को अर्थ डे पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण के प्रति सचेत करना और प्रकृति से प्रेम करना सिखाना था। प्रिंसिपल मोकिम आलम ने बताया कि हम सिर्फ पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रख सकते हैं।

इस अवसर पर निदेशक वसीम अकरम फलाही, सचिव जावेद अख्तर, उपप्राचार्य परवेज़ अख्तर, अकादमिक इंचार्ज सैफी अदनान और सभी शिक्षक गण मौजूद थे। बच्चों और स्टाफ बच्चों ने ने अर्थ डे पर मिलकर स्कूल प्रागंण में पौधे लगाए।

कक्षा पांच से कक्षा आठ तक के बच्चों ने सुंदर-सुंदर पेटिंग बनाई रंगीन कागज से पेड़-पौधे तैयार किए। छोटे बच्चों ने खुद अपने हाथों से पेपर बैग बनाए और इनके इस्तेमाल पर जोर दिया।

इस दौरान बच्चों ने क्लीन सिटी ग्रीन सिटी के साथ ही पर्यावरण बचाओ का भी संदेश दिया। यह दिवस 1970 में सबसे पहले मनाया गया था। पर्यावरण की सुरक्षा जैसे मुद्दे के प्रति लोगों को प्रोत्साहित और जागरूक करने के उद्देश्य से अर्थ डे मनाने की शुरुआत हुई। लेकिन अब यह दिवस हर साल विश्व के 192 देशों द्वारा मनाया जाता है।