Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 11:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जनता विकास को वोट करेगी, विनाश को नहीं : दीपक प्रकाश
    झारखंड

    जनता विकास को वोट करेगी, विनाश को नहीं : दीपक प्रकाश

    Team JoharBy Team JoharOctober 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने दुमका एवं बेरमो सीट पर होने वाले उप चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशियों की जीत का दावा करते हुए मंगलवार को कहा कि जनता विकास को वोट करेगी, विनाश को नहीं।
    श्री प्रकाश ने यहां कहा कि उप चुनाव में जनता हेमंत सोरेन सरकार के पक्ष में क्यों वोट करेगी, इसका कारण मुख्यमंत्री को बताना चाहिये। आखिर जनता ठगबंधन के पक्ष में वोट क्यों करे। जो सरकार राज्य को 10 महीने में ही विकास की जगह विनाश की गर्त में धकेल दे ,जो बहन बेटियों की इज्जत, सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सके, जिस सरकार में दलित आदिवासियों की नृशंस हत्या होती हो, जहां शहीदों के वंशजों की हत्याएं होती हो, आखिर ऐसी सरकार का जनता क्यों समर्थन करेगी।
    भाजपा सांसद ने कहा कि सत्ताधारी ठगबंधन उप चुनाव में अपनी हार सुनिश्चित देखकर घबरा गया है। जनता परिवारवाद को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। इसीलिये अब पूरी कैबिनेट चुनाव प्रचार में है। महा ठगबंधन के उम्मीदवार के द्वारा पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। राज्य के पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में लगाया जा रहा है।
    श्री प्रकाश ने कहा कि यह चुनाव पैसा बनाम पसीने की लड़ाई है। यह लोकतंत्र बनाम वंशवाद की लड़ाई है। यह सुशासन बनाम कुशासन की लड़ाई है। यह अराजकता बनाम शांति की लड़ाई है। दस महीने की हेमंत सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। सड़क के गड्ढे तक भरने में विफल सरकार आज फिर से नई-नई घोषणाएं कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता इसकी नियत और नीति को समझ चुकी है।

    Deepak prakash Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में नीतीश के नेतृत्व में तीन चौथाई बहुमत से बनेगी राजग की सरकार : जावड़ेकर
    Next Article बहुमत के अनादर की बात को पार्टी की घोषणा पत्र में शामिल कर ले भाजपा : डॉ. रामेश्वर उरांव

    Related Posts

    झारखंड

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025
    Latest Posts

    आदिवासी महोत्सव 2025 की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक…

    August 1, 2025

    बुजुर्ग का पैसों भरा झोला लेकर हो गये थे फरार, पुलिस ने दो को दबोचा

    August 1, 2025

    अलमारी से मां के जेवर चुराकर बेच दिया दोस्तों को, 12 घंटे के भीतर पुलिस ने बेटा सहित तीन को दबोचा

    August 1, 2025

    टाटा स्टील का नया अधिग्रहण, खरीदी टीएसएन वायर्स की 100% हिस्सेदारी…

    August 1, 2025

    पूर्व सैनिक और बैंककर्मी के घर लाखों की संपति चोरी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.