Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jul, 2025 ♦ 1:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची की जनता बदलाव के लिए तैयार : पवन शर्मा
    झारखंड

    रांची की जनता बदलाव के लिए तैयार : पवन शर्मा

    Team JoharBy Team JoharDecember 5, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । रांची विधानसभा क्षेत्र के युवा प्रत्याशी पवन कुमार शर्मा ने अपने समर्थकों संग आज ओटीसी ग्राउण्ड से रातू रोड, देवी मंडप रोड, ओझा मार्केट, पिस्का मोड, बिरला मैदान, आर्यापुरी, इंद्रपुरी, अल्कापुरी समेत कई इलाकों में सघन चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से श्री शर्मा को अवगत कराया। यातायात और पार्किंग की समस्या से जूझ रहे लोगों ने कहा कि कभी भी इस व्यवस्था को ठीक करने के लिए कोई कारगर उपाय नहीं किये गये। राजधानी की ट्राॅफिक व्यवस्था के कारण हमें आवागमन करने में काफी कठिनाई होती है। श्री पवन शर्मा ने कहा कि वर्षों से यहां डीपीआर के खेल में राजधानी की यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया जाता रहा है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सपनों की रांची के निर्माण में वे लोगों के सहयोग से बेहतर व्यवस्था का निर्माण करेंगे। इस दौरान श्री शर्मा जहां भी गये, लोगों ने बडी संख्या में उनके साथ जनसंपर्क में हिस्सा लिया।

    विदित हो कि पवन कुमार शर्मा के प्रचार में आज उनकी पत्नी ने भी सैकडो़ं महिलाओं के साथ प्रचार अभियान में हिस्सा लेकर लोगों से श्री शर्मा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की। श्री शर्मा ने पुनः सुखदेवनगर एवं इसके आसपास, पहाडी टोला, मधुकम, कुम्हारटोली, इरगुटोली समेत कई अन्य क्षेत्रों में पदयात्रा कर वहां के लोगों से मिलकर सशक्त एवं समृद्ध रांची के निर्माण के लिए आगामी चुनाव में अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। लोगों ने कहा कि प्रत्येक चुनाव के दौरान हमसे कई वादे किये जाते हैं पर चुनाव के बाद स्थानीय प्रतिनिधि हमसे कभी नहीं मिलते। इलाके में साफ-सफाई की व्यवस्था भी नगण्य है। बिजली के अभाव में बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है।

    पवन शर्मा ने कहा कि मजबूत वोट से मजबूत नेतृत्व मिलता है। लोकतंत्र जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए शासन है, किंतु हर बार हम झूठे वादों से ठगे गये हैं, इसलिए शहरवासी दलगत भावना से उपर उठकर मुझे इस चुनाव में अधिकाधिक मतदान करें। आपका विकास आपके बीच का ही व्यक्ति कर सकता है, इसलिए सही प्रतिनिधि चुनकर समाज के विकास में अहम भूमिका निभायें। उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन से मैंने नामांकन भरा है शहर की जनता के बीच उत्साह भरे चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। यह इस बात की ओर इशारा करता है कि रांची की जनता बदलाव के लिए तैयार है। शहरवासियों का मेरे प्रति प्यार और उत्साह यह दर्शाता है कि चुनाव में उनकी विजय निश्चित है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमुआ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- जिन्होंने आपका हक छीना, आपकी तिजोरी लूटी वे लुभावने नारे दे रहे हैं
    Next Article झारखंड विधानसभा चुनाव : थम गया दूसरे चरण चुनाव का प्रचार, मतदान 7 को

    Related Posts

    झारखंड

    लातेहार में अपराधियों ने फूंक डाला हाइवा, राहुल दुबे गैंग का मिला पर्चा

    July 6, 2025
    झारखंड

    आज रांची में निकलेगी महाप्रभु जगन्नाथ की घुरती रथयात्रा

    July 6, 2025
    झारखंड

    मुहर्रम जुलूस को लेकर रांची में आज ड्राई डे, ट्रैफिक रूट में बदलाव…

    July 6, 2025
    Latest Posts

    मुर्गी लदी पिकअप वैन ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौ’त

    July 6, 2025

    5 करोड़ के अवैध लॉटरी टिकट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    July 6, 2025

    फ्री फायर मैक्स इंडिया कप 2025: 1 करोड़ रुपये का प्राइज पूल, रजिस्ट्रेशन कल से शुरू

    July 6, 2025

    चातुर्मास 2025 आज से शुरू, क्या करें, क्या ना करें… जानें

    July 6, 2025

    हजारीबाग के GST कार्यालय की भोरे-भोर ढह गई दीवार, फिर…

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.