Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 4:02 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के तापमान में बढ़ोतरी, लोगों को ठंड से मिली राहत
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के तापमान में बढ़ोतरी, लोगों को ठंड से मिली राहत

    Kajal KumariBy Kajal KumariFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    तापमान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : बीते कुछ दिनों से राज्य के न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जिससे आमलोगों को ठंड से राहत मिली है. राज्य के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान अभी 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है, और यह सिलसिला आने वाले दिनों तक जारी रहने की संभावना है.

    राज्य के दक्षिणी पूर्वी भागों में शनिवार को हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाये रहने की संभावना जताई जा रही है. इस दौरान राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.

    पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में

    रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि झारखंड में पांच से छह फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर एक बार फिर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. उत्तरी और निकटवर्ती मध्य भागों में आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे.

    बीते 24 घंटे का मौसम

    बीते 24 घंटों की बात करें तो पूरे झारखंड में मौसम शुष्क रहा. दक्षिणी पूर्व भाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. इस दौरान राज्य के सरायकेला में उच्चतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि चतरा में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा. रांची में भी न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बुधवार को रांची का न्यूनतम ताप 9.4 डिग्री सेल्सियस था, जो गुरुवार को बढ़कर 12.2 डिग्री सेल्सियस हो गया.

    मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में झारखंड में मौसम के बदलाव के कारण तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे राज्यवासियों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है.

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 01 February 2025 : नए महीने की शुरुआत कैसी रहेगी? जानें राशिफल

    Also Read : अंतरराज्यीय नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

    Also Read : MVI को परिवहन मंत्री का अल्टीमेटम, बोले- फिटनेस देने में सावधानी बरतें

    Capital Chatra cold Dry Weather February Fog increase jharkhand Jharkhand weather maximum temperature mercury Meteorological Center Meteorological Department minimum temperature partial clouds ranchi relief Seraikela southeastern region temperature temperature changes temperature record Weather weather news Western Disturbance अधिकतम तापमान आंशिक बादल कोहरा चतरा झारखंड झारखंड मौसम ठंड तापमान तापमान में बदलाव तापमान रिकॉर्ड दक्षिणी पूर्वी भाग न्यूनतम तापमान पश्चिमी विक्षोभ पारा फरवरी बढ़ोतरी मौसम मौसम विज्ञान केंद्र मौसम विभाग मौसम समाचार रांची राजधानी राहत शुष्क मौसम सरायकेला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 01 February 2025 : नए महीने की शुरुआत कैसी रहेगी? जानें राशिफल
    Next Article महाकुंभ से बोकारो लौट रही बस की हजारीबाग में टक्कर…

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.