Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 6:42 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी»झारखंड की बेटियों की प्रतिभा को दूर-दराज गांवों में भी बड़े स्क्रीन पर देख रहे लोग
    खूंटी

    झारखंड की बेटियों की प्रतिभा को दूर-दराज गांवों में भी बड़े स्क्रीन पर देख रहे लोग

    Team JoharBy Team JoharNovember 1, 2023Updated:November 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः पूरे राज्य और देश में झारखंड महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का खुमार सर चढ़ कर बोल रहा है. अन्य राज्यों से लोग टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाने रांची आ रहे हैं. साथ ही राज्य के शहर हो या सुदूरवर्ती गांव हर ओर एक अलग सा उत्सव और उत्साह नजर आ रहा है. तभी तो दो दिन पूर्व खूंटी के अड़की क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव की कई महिला हॉकी खिलाड़ी रांची आकर अंतरराष्ट्रीय मैच की गवाह बनी.

     

    सिमडेगा, खूंटी और गुमला में उत्साह

    झारखंड महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम में खेल रही खूंटी की निक्की प्रधान, सिमडेगा की सलीमा टेटे और संगीता कुमारी के गांव में उत्साह का माहौल है. निक्की प्रधान, सलीमा टेटे के करंगा गुड़ी और संगीता कुमारी के गांव में हर दिन शाम ढलते ही पूरे गांव के लोग बड़े से स्क्रीन पर मैच का लुफ्त लेते हैं. कोई खुशी से झूमता है तो कोई गांव की बेटी को आशीर्वाद देते हुए भारतीय टीम की जीत की कामना करता है.

    बेटियों के परिजन देख रहे मैच

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर भारतीय टीम में शामिल झारखंड की तीन बेटियों के परिजनों को मैच देखने के लिए आमंत्रित किया गया है. निक्की प्रधान के परिजनों ने मैच देखा भी है. वहीं, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी के परिजन भी अन्य गांव वालों के साथ मैच देखने आयेंगे. इसके लिए व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही, राज्य के विभिन्न खेल प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल की बारीकियों से अवगत होने स्टेडियम पहुंच रहें हैं.

    एलईडी स्क्रीन के भी लाखों दर्शक

    झारखंड महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का फीवर राज्य के हर उम्र के लोगों में चढ़ा हुआ है. राज्य के विभिन्न जिलों में लगे एलईडी पर मैच का हो रहा सीधा प्रसारण ने इनकी उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मोबाइल एलईडी वैन के जरिए भी चैंपियंस ट्रॉफी के मैच दिखाए जा रहे हैं.
    जहां एलईडी स्क्रीन नहीं हैं, वहां जिला प्रशासन द्वारा बड़े स्क्रीन पर मैच का प्रसारण किया जा रहा है. जबकि रांची में स्टेडियम के बाहर मोरहाबादी मैदान में बने टाइम स्क्वायर में भी लोग मैच का आनंद ले रहें हैं, ताकि देश में पहली बार झारखण्ड की मेजबानी में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के साक्षी बन सकें.

    के करंगा गुड़ी और संगीता कुमारी गांवों जोहार लाइव झारखंड निक्की प्रधान बड़े स्क्रीन बेटियों सलीमा टेटे सिमडेगा हॉकी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू का रानी ताल डैम पर्यटक स्थल के रूप में होगा विकसित, लोगों को मिलेगा बेहतर पिकनिक स्पॉट
    Next Article जमुना ऑटो के लिए भूमि अधिग्रहण करने पहुंची जियाडा की टीम, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

    Related Posts

    झारखंड

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025
    झारखंड

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025
    Latest Posts

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    पुलिस पर वार करने वालों की निकली गयी हेकड़ी

    June 15, 2025

    जब तक समाज लोकतंत्र में पूरी भागीदारी नहीं करेगा, उनके अधिकार अधूरे रहेंगे : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी

    June 15, 2025

    काशी कॉरिडोर के रेड जोन में नजर आए तेजप्रताप यादव, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.