Ranchi : राजधानी रांची में जल जमाव की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। हाथों में जल जमाव के कट आउट में जगह-जगह का नाम लिखकर रांची की समस्या को दिखाते हुए, शहर के बड़ी आबादी वाले इलाकों में कमर भर और गर्दन तक पानी भर गया है, कार बाइक पानी में तैरते देखे जा रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस समस्या के समाधान के लिए उत्तम यादव के नेतृत्व में परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान उत्तम यादव ने कहा, नगर विकास मंत्री, रांची के माननीय और नगर निगम गहरी नींद में सोए हुए हैं। अब उनकी नींद 2029 के चुनाव में ही खुलेगी, बजट सत्र एक महीने कथा सदन में रांची के कोई भी जनप्रतिनिधियों ने रांची की समस्याओं को लेकर कोई चर्चा नहीं की। सिर्फ इधर-उधर बातें कर एक महीने का समय गुजार दिया, लेकिन एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते, नगर विकास मंत्री, माननीय और नगर निगम को जगाने का काम करेंगे ताकि रांची के नालियों की साफ सफाई हो सके। राज्य के सभी राजनीतिक दल लापता हो गए हैं। रांची की जनता की कोई सुध लेने वाला नहीं है। अगर तत्काल नगर विकास मंत्री, नगर निगम एवं रांची के माननीय नींद से नहीं जागे, तो मजबूरन जल जमाव स्थल पर जाकर प्रदर्शन करेंगे एवं धान रोपनी करने का काम करेंगेl
प्रदर्शनकारियों की मांग:
- रांची के नालियों की साफ सफाई समय पर की जाए, ताकि जल जमाव की समस्या का तत्काल समाधान किया जाएl
ये रहे मौजूद
आज के प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से सावन लिंडा, शैलेश नंद तिवारी, उमेश साहू, सोनू गुप्ता, रोशन राम वर्मा, आशीष विभूति, प्रीति सिन्हा जायसवाल, नीरज सिंह, चंद तिवारी, निखिल गुप्ता, अनुराग तिर्की, गोविंद पासवान, मनोज प्रसाद, रवि सिंह, प्रदर्शन में शामिल हुए।
Also Read : गढ़वा SP ने की ठेकेदारों के साथ बैठक, बड़े प्रोजेक्ट साइट पर CCTV लगाने का निर्देश