Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Oct, 2025 ♦ 5:28 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खूंटी : भाकपा माओवादी के तीन नक्सली गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी : भाकपा माओवादी के तीन नक्सली गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharOctober 7, 2019No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में धर्मवीर महतो उर्फ डेमका महतो, अमरजीत मुंडा उर्फ सोमा मुंडा और करण सिंह मुंडा उर्फ सोमा मुंडा शामिल हैं। इनके पास से एके-47 का एक जिंदा गोली, एक देसी पिस्टल, 14 गोलियां और प्रतिबंधित नक्सली संगठन का बैनर बरामद किया गया है। खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मारंगदाहा थाना अंतर्गत तिलमा गांव में कई नक्सली कांडों के वांछित धर्मवीर महतो को देखा गया है। सूचना के बाद एएसपी और एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान तीनों को गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि धर्मवीर पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पूछताछ में धर्मवीर ने पूर्व में सोमा पाहन की हत्या करने, रंगदारी और नक्सली कांडों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसपी ने बताया कि छापेमारी टीम में एसडीपीओ आशीष कुमार महली, राजेश प्रसाद रजक, कामेश्वर कुमार, प्रदीप सवैया, दिगंबर पांडेय, भजन लाल महतो, अरुण कुमार सिंह और मोहन ठाकुर सहित सशस्त्र बल शामिल थे। 

    jharkhand Latest news naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री रघुवर दास बोले, मां दुर्गा सभी लोगों के संकल्प सिद्ध करें
    Next Article गुमला : कूप में गिरने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत

    Related Posts

    जमशेदपुर

    घाटशिला उपचुनाव: तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किए चार नामांकन पत्र

    October 18, 2025
    जामताड़ा

    भगवान धन्वंतरि के सम्मान में पौधरोपण, प्रकृति संरक्षण पर जोर

    October 18, 2025
    झारखंड

    PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के खिलाफ ईडी ने दूसरी बार दायर किया आरोप पत्र

    October 18, 2025
    Latest Posts

    घाटशिला उपचुनाव: तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किए चार नामांकन पत्र

    October 18, 2025

    भगवान धन्वंतरि के सम्मान में पौधरोपण, प्रकृति संरक्षण पर जोर

    October 18, 2025

    दिवाली से पहले भारतीय सैनिकों को कनेक्टिविटी का तोहफा, जियो ने गुरेज में लगाए पांच नए टावर…

    October 18, 2025

    PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप के खिलाफ ईडी ने दूसरी बार दायर किया आरोप पत्र

    October 18, 2025

    निगम कर्मियों को झारखंड सरकार का तोहफा, त्योहार से पहले मिल गया अक्टूबर का वेतन

    October 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.