Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खूंटी : अपहरण के मामले का खुलासा,अगवा नाबालिग मुक्त; 6 आरोपी गिरफ्तार
    झारखंड

    खूंटी : अपहरण के मामले का खुलासा,अगवा नाबालिग मुक्त; 6 आरोपी गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    खूंटीः  पुलिस ने नाबालिग के अपहरण का खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने नाबालिग को मुक्त करा लिया, साथ इस मामले में संलिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके अलावा अगवा में इस्तेमाल गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है.

    अफीम की लेनदेन को लेकर मुरहू थाना क्षेत्र के गनालोया से एक नाबालिग का अपहरण बुधवार को छह लोगों ने कर लिया था. अपहरण के बाद अपहरणकर्ताओं ने नाबालिग के मोबाइल से उसकी मां को फिरौती के लिए फोन किया और कहा कि 2 लाख भेजवा दो नहीं तो बेटे को मार दिया जाएगा.

    फिरौती का फोन आते ही उसकी मां ने मुरहू थाना को सूचना दी. सूचना और लिखित शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया जबकि कुछ ही घंटों के भीतर सभी अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया.

    पुलिस ने जीवन टोली के समीप सुनसान सड़क पर कार से नाबालिग को बरामद किया. गिरफ्तार आरोपियों में बिमल डोड़राय उर्फ लंगड़, हेरमन डोड़राय, दयाल सिंह मुंडा, सुधीर बोदरा, एतवा ओड़ेया और पिंटू शामिल है.

    साथ ही इनके पास से चार मोबाइल फोन और अपहरण में प्रयुक्त कार भी बरामद किया है.खूंटी एसपी अमन कुमार ने गुरुवार देर शाम प्रेस रिलीज जारी कर इसका खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि एक नाबालिग का अपहरण की शिकायत मुरहू थाना में दर्ज कराई गयी थी.

    इसके बाद टीम का गठन करते हुए कार्रवाई शुरू की गयी. इस कार्रवाई के दौरान अपहृत नाबालिग का रेस्क्यू किया गया, उसके बाद अपहरण में शामिल सभी अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि अफीम की खरीद बिक्री और लेनदेन को लेकर नाबालिग का अपहरण किया गया था, मामला बुधवार का है.

    अपहरण मामले में शामिल अन्य लोग और अफीम की खरीद बिक्री में शामिल लोगों की तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार छह अपहरणकर्ताओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पूछताछ के अनुसार दिए बयान पर कार्रवाई जारी है. इस छापामारी टीम में मुरहू थाना प्रभारी पंकज कुमार दास, पुअनि बलराम कुमार सिंह, अर्जुन कुमार सिंह, संदीप कुमार, लक्ष्मण चौधरी समेत मुरहू थाना के सशत्र बल शामिल रहे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJSCA स्टेडियम को क्रिकेट मैच की मेजबानी मिली, एसोसिएशन तैयारियों में जुटा
    Next Article लातेहार : सीआरपीएफ को मिली बड़ी सफलता, तीन केन बम, माओवादियों ने छिपाया था विस्फोटक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.