रामगढ़: पतरातू न्यू मार्केट स्थित धर्मेन्द्र कुशवाहा के मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने दुकान की छत काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस संबंध में पतरातू थाना में केस दर्ज किया गया था. एसपी रामगढ़ डॉ.विमल कुमार के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी पतरातू के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा काण्ड में संलिप्त चोर संतोष कुमार,रौशन कुमार महतो को पतरातू से गिरफ्तार किया गया. वहीं पूछताछ करने पर उनलोगों ने अपना अपराध स्वीकार किया. इनकी निशानदेही पर चोरी गए कई मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू विरेन्द्र राम, योगेन्द्र कुमार पतरातू अंचल, शिवलाल कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार रजक, पतरातू थाना और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
पतरातू पुलिस ने मोबाइल दुकान में चोरी का किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

