Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Jun, 2025 ♦ 9:18 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»पटना को मिलने जा रहा अत्याधुनिक श्मशान घाट, निर्माण कार्य अंतिम चरण में
    बिहार

    पटना को मिलने जा रहा अत्याधुनिक श्मशान घाट, निर्माण कार्य अंतिम चरण में

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्मशान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना में बांस घाट पर राज्य का पहला अत्याधुनिक श्मशान घाट निर्माणाधीन है, जिसका कार्य जुलाई तक पूरा होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। करीब 89.40 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह श्मशान घाट न केवल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, बल्कि यह पर्यावरण के अनुकूल भी होगा।

    कुल 22 शवदाह स्थल

    4.5 एकड़ में फैले इस श्मशान घाट में कुल 22 शवदाह स्थल होंगे, जिनमें चार इलेक्ट्रिक शवदाह इकाइयां, छह लकड़ी आधारित दाह स्थल और आठ पारंपरिक दाह स्थल शामिल हैं। साथ ही, अंतिम संस्कार से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

    श्मशान

    प्रमुख विशेषताएं :

    • अस्थि विसर्जन और स्नान के लिए दो विशेष तालाबों का निर्माण, जिनमें गंगा नदी से पाइपलाइन के माध्यम से जल आपूर्ति की जाएगी।
    • प्रार्थना कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष, एक मंदिर, प्रशासनिक कार्यालय, और कैंटीन जैसी सुविधाएं।
    • छह ब्लॉक शौचालय, दो चेंजिंग रूम, शवगृह, 40 वर्ग मीटर का सब-स्टेशन, सड़कें, पार्किंग स्थल और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम भी बन रहे हैं।
    • स्टाफ के लिए आवासीय क्वार्टर की व्यवस्था।

    श्मशान

    बुडको द्वारा किया जा रहा निर्माण काम

    इस परियोजना का निर्माण बिहार शहरी अवसंरचना विकास निगम (बुडको) द्वारा कराया जा रहा है। बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गति बढ़ाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, पुराने श्मशान घाट का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत वेंडिंग जोन, प्रतीक्षा कक्ष, ब्लॉक शौचालय, चेंजिंग रूम, बैठने के लिए 4,260 वर्ग मीटर का शेड, और पार्किंग स्थल का निर्माण हो रहा है। इस अत्याधुनिक श्मशान घाट के तैयार हो जाने के बाद पटना सहित आसपास के इलाकों के लोगों को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और पर्यावरण-संवेदनशील अंतिम संस्कार सेवाएं प्राप्त होंगी।

    Also Read : बिहार का ये रेलवे स्टेशन जल्द दिखेगा नए रूप में

    89.40 करोड़ लागत Bans Ghat bihar government crematorium development eco friendly green crematorium July deadline modern facilities patna Patna development Smart City Project state-of-the-art crematorium Swachh Bharat under construction urban development अत्याधुनिक श्मशान घाट आधुनिक सुविधाएं ग्रीन श्मशान जुलाई लक्ष्य निर्माणाधीन परियोजना पटना विकास पर्यावरण के अनुकूल बांस घाट बिहार सरकार राजधानी पटना शहरी विकास. श्मशान घाट विकास स्मार्ट सिटी परियोजना स्वच्छ भारत ₹89.40 crore project
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर देवघर प्रशासन कर रहा जोरदार तैयारी
    Next Article लातेहार में बस और टैंकर की भीषण टक्कर, 6 यात्री घायल

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार कभी ज्ञान का केंद्र था, अब बन गया क्राइम कैपिटल : राहुल गांधी

    June 6, 2025
    ट्रेंडिंग

    JDU के पूर्व प्रवक्ता डॉ. सुनील कुमार सिंह हो गये ‘VIP’

    June 6, 2025
    ट्रेंडिंग

    जेल में महिला कैदी की संदिग्ध मौ’त

    June 6, 2025
    Latest Posts

    किसानों का कल्याण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : CM हेमंत सोरेन

    June 6, 2025

    बकरीद को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

    June 6, 2025

    जेपी नड्डा से डॉ. इरफान अंसारी ने की मुलाकात, झारखंड को मिलेगी ये नई सौगात…

    June 6, 2025

    गुमला SP का सख्त निर्देश- पर्व के दौरान किसी भी हाल में न बिगड़े विधि-व्यवस्था

    June 6, 2025

    लेवी के लिए उग्रवादियों के नाम पर दी थी जान की धमकी, दो धराये

    June 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.