Patna : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने सत्र 2025-26 के लिए अपने खेल कैलेंडर की घोषणा कर दी है। यूनिवर्सिटी की ओर से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 5 अगस्त से शुरू होगा और यह 16 सितंबर तक चलेगा। खेल प्रभारी प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि इस दौरान 20 विभिन्न खेलों में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यूनिवर्सिटी की टीम का गठन राष्ट्रीय स्तर के मानकों के आधार पर किया जाएगा।
यूनिवर्सिटी ने सभी संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों, एथलेटिक्स प्रेसिडेंट्स और खेल प्रशिक्षकों को निर्देश दिया है कि वे अपने कॉलेजों में ट्रायल आयोजित कर इंटर कॉलेज टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन करें। चयनित खिलाड़ियों को परिचय पत्र, आधार कार्ड और मैट्रिक प्रमाण-पत्र की सत्यापित फोटोकॉपी जमा करनी होगी। यूनिवर्सिटी की टीम का गठन इंटर कॉलेज टूर्नामेंट के आधार पर ही होगा।
खेल कैलेंडर 2025-26 का विवरण :
क्रिकेट (पुरुष)
- आयोजक कॉलेज: एएन कॉलेज, पटना
- तिथि: 5-6 अगस्त
जूडो (पुरुष, महिला)
- आयोजक कॉलेज: एएन कॉलेज, पटना
- तिथि: 7-8 अगस्त
फुटबॉल (पुरुष)
- आयोजक कॉलेज: एएनएस कॉलेज, बाढ़
- तिथि: 11-12 अगस्त
कबड्डी (पुरुष, महिला)
- आयोजक कॉलेज: बीएस कॉलेज, दानापुर
- तिथि: 13-14 अगस्त
बैडमिंटन (पुरुष, महिला)
- आयोजक कॉलेज: नालंदा कॉलेज, बिहार शरीफ
- तिथि: 11-12 अगस्त
खो-खो (पुरुष)
- आयोजक कॉलेज: डिग्री कॉलेज, राजगीर
- तिथि: 13-14 अगस्त
कराटे (पुरुष, महिला)
- आयोजक कॉलेज: कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस, पटना
- तिथि: 18-19 अगस्त
शतरंज (पुरुष, महिला)
- आयोजक कॉलेज: कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस, पटना
- तिथि: 20 अगस्त
मुक्केबाजी (पुरुष, महिला)
- आयोजक कॉलेज: आरएलएसवाई कॉलेज, बख्तियारपुर
- तिथि: 21-22 अगस्त
ताइक्वांडो (पुरुष, महिला)
- आयोजक कॉलेज: जेडी वीमेंस कॉलेज, पटना
- तिथि: 23-25 अगस्त
खो-खो (महिला)
- आयोजक कॉलेज: श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना
- तिथि: 26-27 अगस्त
बास्केटबॉल (पुरुष, महिला)
- आयोजक कॉलेज: टीपीएस कॉलेज, पटना
- तिथि: 28-29 अगस्त
वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग (पुरुष, महिला)
- आयोजक कॉलेज: एसजीजीएस कॉलेज, पटना सिटी
- तिथि: 29-30 अगस्त
टेबल टेनिस (पुरुष, महिला)
- आयोजक कॉलेज: गंगा देवी महिला कॉलेज, पटना
- तिथि: 7-8 सितंबर
एथलेटिक्स (पुरुष, महिला)
- आयोजक कॉलेज: एएनएस कॉलेज, बाढ़
- तिथि: 1-2 सितंबर
रग्बी, फुटबॉल (पुरुष, महिला)
- आयोजक कॉलेज: एएनएस कॉलेज, बाढ़
- तिथि: 3-4 सितंबर
कुश्ती (पुरुष, महिला)
- आयोजक कॉलेज: आरएलएसवाई कॉलेज, बख्तियारपुर
- तिथि: 8-9 सितंबर
शूटिंग (पुरुष, महिला)
- आयोजक कॉलेज: आरएलएसवाई कॉलेज, बख्तियारपुर
- तिथि: 10-11 सितंबर
वॉलीबॉल (पुरुष, महिला)
- आयोजक कॉलेज: आरआरएस कॉलेज, मोकामा
- तिथि: 12-13 सितंबर
बॉल बैडमिंटन (पुरुष, महिला)
- आयोजक कॉलेज: जेएनएल कॉलेज, खगौल
- तिथि: 15-16 सितंबर
पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों से अपील की है कि वे अपने खिलाड़ियों को समय पर तैयार करें और निर्धारित तिथियों पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करेगा, बल्कि यूनिवर्सिटी स्तर पर एक मजबूत खेल संस्कृति को भी बढ़ावा देगा।
Also Read : शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, एफपीआई की बिकवाली से निवेशकों की चिंता बढ़ी