Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान, बिना इलाज लौट रहे खाली हाथ
    झारखंड

    डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान, बिना इलाज लौट रहे खाली हाथ

    Team JoharBy Team JoharSeptember 21, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर : डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर खास महल स्थित सदर अस्पताल में भी देखने को मिल रहा है. ग्रामीण क्षेत्र के लोग अस्पताल तो पहुंच रहे है लेकिन बिना इलाज कराए ही लौट जा रहे है. बता दें कि दो दिन पहले एमजीएम अस्पताल में बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने एमजीएम अस्पताल के डॉक्टर पर जानलेवा हमला कर दिया था. उसके बाद होमगार्ड और डॉक्टरों के बीच भी झड़प हो गई. इन दोनों मामलों को लेकर डॉक्टरों का क्रोध बढ़ता जा रहा है. वहीं 2 दिन से डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. एमजीएम के बाद खास महल स्थित सदर अस्पताल में भी इमरजेंसी सेवा को छोड़कर सारी सेवाएं बंद कर दी गई है. सदर अस्पताल एक ऐसा अस्पताल है जिस पर पूरे ग्रामीण क्षेत्र के लोग निर्भर है. ऐसे में लोगों के समक्ष एक बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है. एक महिला मरीज ने बताया कि मरीज को जानकारी के अभाव में अस्पताल से बैरंग लौटना पड़ा है. केवल इमरजेंसी सेवा ही चालू है.

    जारी रहेगा आंदोलन

    डॉक्टरों की इस लड़ाई में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ ने भी समर्थन दिया है. संघ के महामंत्री रविंद्र नाथ ठाकुर ने कहा कि यह जो घटना चिकित्सकों के साथ घटी है वह काफी निंदनीय है. जब तक इस मामले में प्रशासन द्वारा ठोस कदम उठाते हुए डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती तबतक आंदोलन जारी रहेगा. साथ ही दोषी को गिरफ्तार करने की जरूरत है.

     

     

    Asar doctors strike Empty Handed Indefinite Strike jamshedpur Johar Live Khas Mahal patients Returning Rural Area Sadar Hospital Troubled Without Treatment अनिश्चितकालीन हड़ताल असर खाली हाथ खास महल ग्रामीण क्षेत्र जमशेदपुर जोहार लाइव डॉक्टरों की हड़ताल परेशान बिना इलाज मरीज लौट रहे सदर अस्पताल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत ने कनाडा के लोगों के लिए वीजा सर्विस किया सस्पेंड!
    Next Article जमीन अधिग्रहण मामले में टाटा मोटर्स के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, मुख्य गेट किया जाम

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.