Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 5:56 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»तमाड़ के परासी गांव में पत्थलगड़ी समर्थकों का होना था जुटान, धारा 144 लागू, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    तमाड़ के परासी गांव में पत्थलगड़ी समर्थकों का होना था जुटान, धारा 144 लागू, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांचीः तमाड़ प्रखंड के परासी गांव में धारा 144 लागू कर दी गई है। पत्थलगड़ी समर्थक ‘भारत सरकार कुटुंब परिवार’ संघ की तरफ से गुरुवार को परासी पंचायत के बंदासरना में आध्यात्मिक आरती सभा का आयोजन किया जाना था। सैकड़ों की संख्या में पत्थलगड़ी समर्थकों के जन जुटान का गुरुवार को कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था।
    भारत सरकार कुटुंब परिवार के बैनर तले महाआरती कार्यक्रम से संविधान विरोधी पत्थलगड़ी की जानी थी। साथ ही विशाल पथलगड़ी महाआरती कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में तमाड़, खूंटी और चाईबासा से पत्थलगड़ी समर्थक सादे लिबास में पहुंचने वाले थे। महाआरती पत्थलगड़ी कार्यक्रम में कुछ लोग गुजरात से भी शामिल होने वाले थे। मामले की जानकारी होने पर अनुमंडल पदाधिकारी समेत पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परासी पंचायत के पूरे इलाके में धारा 144 लगा दी। एहतियात के तौर पर जगह-जगह पुलिस बलों की भी तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थलगड़ी से जुड़े हुए बड़े नेता भी इस मंच से कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं। प्रशासन को अंदेशा था कि भारत कुटुंब परिवार के लोग कार्यक्रम में सरकार विरोधी भड़काऊ भाषण देकर आसपास के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। जानकारी के अनुसार रांची-खुंटी पुलिस ने कार्यक्रम से पूर्व ही मोर्चा संभाल लिया और धारा 144 लगाकर भारी संख्या में पथलगड़ी समर्थकों को चुनौती दी है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपांचवे दिन भी शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी चार माह के निचले स्तर पर
    Next Article भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह का होली स्‍पेशल गीत ‘प्राइवेट रोमांस’ रिलीज

    Related Posts

    झारखंड

    सीएम हेमंत पहुंचे रामगढ़, विधायक ममता देवी के दिवंगत ससुर को दी श्रद्धांजलि

    October 31, 2025
    झारखंड

    निक्षय पोषण योजना के तहत 50 टीबी मरीजों को लिया गया गोद

    October 31, 2025
    झारखंड

    GGSESTC में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज, देशभर के शिक्षाविद और शोधकर्ता हो रहे शामिल

    October 31, 2025
    Latest Posts

    पान के पत्तों में छिपा औषधीय खजाना, कई बीमारियों में फायदेमंद

    October 31, 2025

    सीएम हेमंत पहुंचे रामगढ़, विधायक ममता देवी के दिवंगत ससुर को दी श्रद्धांजलि

    October 31, 2025

    निक्षय पोषण योजना के तहत 50 टीबी मरीजों को लिया गया गोद

    October 31, 2025

    GGSESTC में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज, देशभर के शिक्षाविद और शोधकर्ता हो रहे शामिल

    October 31, 2025

    BPSC 71वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा 2025 की फाइनल ANSWER KEY OUT, जल्द आएगा RESULT

    October 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.