Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 6:11 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»परिमल नाथवानी आंध्रप्रदेश से जाएंगे राज्यसभा, वाईएसआर-कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाने की घोषणा की
    जोहार ब्रेकिंग

    परिमल नाथवानी आंध्रप्रदेश से जाएंगे राज्यसभा, वाईएसआर-कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाने की घोषणा की

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांची। झारखंड से दो बार राज्यसभा सदस्य चुने जाने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्रुप प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी तीसरी बार आंध्रप्रदेश से राज्यसभा जाएंगे। आंध्रप्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर-कांग्रेस ने परिमल नाथवानी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वाईएसआर-कांग्रेस ने राज्य की चार राज्यसभा सीटों पर 26 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है जिनमें परिमल नाथवानी का नाम भी शमिल है।

    नाथवानी ने उम्मीदवार बनाये जाने पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वाईएसआर-कांग्रेस के प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी और पार्टी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं आंध्रप्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’

    नाथवानी मौजूदा समय में झारखंड से निर्दलीय राज्यसभा सदस्य हैं। नौ अप्रैल को उनका कार्यकाल पूरा हो रहा है। नथवाणी 2008 में पहली बार झारखंड से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीतकर राज्यसभा पहुंचे। इसके बाद 2014 में एक बार फिर नाथवानी झारखंड से निर्दलीय राज्यसभा सदस्य चुने गए।

    उल्लेखनीय है कि 29 फरवरी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने मुख्यमंत्री जगन मोहन से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस मौके पर अंबानी के साथ उनके बेटे अनंत अंबानी और नाथवानी भी शमिल थे। तभी से कयास लगाये जा रहे थे कि बंद कमरे में हुई इस बैठक में राजनीति पर भी चर्चा हुई। हालांकि इस बैठक के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री और अंबानी के बीच शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी राज्य सरकार की योजनाओं में रिलायंस की सहभागिता पर चर्चा हुई है। आंध्रप्रदेश की कुल 11 राज्यसभा सीटों में से चार सीटों के सदस्यों का कार्यकाल नौ अप्रैल को पूरा हो रहा है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा : दुकान में चोरी के बाद अपराधियों ने लगाई आग, 5 लाख का नुकसान
    Next Article भाजपा ने राज्यसभा के उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, झारखंड से दीपक प्रकाश का नाम

    Related Posts

    झारखंड

    रांची विश्वविद्यालय में शुरू होंगे ये नए वोकेशनल कोर्स

    June 17, 2025
    चाईबासा

    ईसाई बन चुके नेताओं को एसटी के लाभ से वंचित करे झामुमो : बिर सिंह बिरुली

    June 17, 2025
    क्राइम

    चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

    June 17, 2025
    Latest Posts

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025

    रांची विश्वविद्यालय में शुरू होंगे ये नए वोकेशनल कोर्स

    June 17, 2025

    ईसाई बन चुके नेताओं को एसटी के लाभ से वंचित करे झामुमो : बिर सिंह बिरुली

    June 17, 2025

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025

    चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.