New Delhi : पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पलासिओस आज तीन दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। राजधानी स्थित पालम एयर फोर्स स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति पेना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए हैं। उनके साथ मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापार प्रतिनिधियों का उच्च स्तरीय शिष्टमंडल भी मौजूद है।
आज राष्ट्रपति पेना और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर विस्तृत बातचीत होगी। दोनों नेता आपसी सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति पेना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति पेना की यह पहली भारत यात्रा है, जबकि यह पराग्वे के किसी राष्ट्रपति की अब तक दूसरी भारत यात्रा है।
अपनी भारत यात्रा के अंतिम दिन राष्ट्रपति पेना मुंबई भी जाएंगे, जहां वे राज्य के राजनीतिक नेताओं, उद्योगपतियों, व्यापार प्रतिनिधियों और तकनीकी विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे।
भारत और पराग्वे के बीच 1961 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। तब से दोनों देशों के बीच व्यापार, कृषि, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स और आईटी जैसे क्षेत्रों में मजबूत सहयोग बना है। पराग्वे, लैटिन अमेरिका में भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार माना जाता है।
Also Read : झारखंड शराब घोटाला : दिल्ली से हरियाणा तक 15 लोगों को समन जारी
Also Read : BPSC 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन आज से शुरू
Also Read : देश में कोरोना के 4000 सक्रिय मामले, एक दिन में 178 नए केस दर्ज
Also Read : शराब पीकर युवती को गोद में बैठाया, फिर… सपा नेता मुखिया यादव का अश्लील VIDEO VIRAL
Also Read : बारात से लौट रही बोलेरो ट्रक से टकराई, फिर…
Also Read : झारखंड शराब घोटाला : दिल्ली से हरियाणा तक 15 लोगों को समन जारी
Also Read : अगर चिराग चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो यह बिहार और बिहार की जनता के लिए अच्छा होगा : प्रशांत किशोर
Also Read : PM मोदी आज IATA की 81वीं वार्षिक बैठक में लेंगे भाग, 42 साल बाद भारत बना मेजबान