Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Aug, 2025 ♦ 10:31 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»श्री श्याम मंदिर में पापांकुशा एकादशी पर्व धूमधाम से मना
    झारखंड

    श्री श्याम मंदिर में पापांकुशा एकादशी पर्व धूमधाम से मना

    Team JoharBy Team JoharOctober 13, 2024No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: अग्रसेन पर स्थित श्री श्याम मंदिर में 13 अक्टूबर को आश्विन सुदी पापांकुशा एकादशी पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. प्रभु को नवीन वस्त्र पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से सजाया गया. इस विशेष अवसर पर मंदिर में विराजमान बजरंगबली और शिव परिवार का भी विशेष श्रृंगार किया गया. सुबह 8 बजे से श्रृंगार आरती के समय भक्तों की अपार भीड़ प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी. लाल गुलाब, जूही, बेला, मोगरा, रजनीगंधा और गेंदा के फूलों से श्री श्याम प्रभु का मनोहारी श्रृंगार किया गया. प्रभु के जयकारों के बीच अखंड पावन ज्योत प्रज्वलित की गई. भक्तगण मंगल दर्शन कर ज्योति में आहुति देकर मनोवांछित फल की प्राप्ति की प्रार्थना कर रहे थे. श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने गणेश वंदना के साथ संकीर्तन प्रारंभ किया, जिसमें भक्ति गीतों ने भक्तिमय माहौल बना दिया. प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, मेवा, केसरिसा दूध और मगही पान का भोग अर्पित किया गया. महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, विवेक ढांढनीयां, अमित जलान, बालकिशन परसरामपुरिया, नितेश केजरीवाल, जीतेश अग्रवाल, नितेश लाखोटिया और विकास पाडिया का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.

    एकादशी पर्व पांपाकुशा श्री श्याम प्रभु
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजय प्रकाश नारायण की 122वीं जयंती, अटल विचार मंच द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित
    Next Article मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसा, पुलिस पर पथराव

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025
    झारखंड

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025
    Latest Posts

    से’क्स स्कैंडल मामला : पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को उम्रकैद की सजा

    August 2, 2025

    जमशेदपुर में पार्किंग विवाद में डिलीवरी बॉय की पिटाई, पुलिस ने कार्रवाई से किया इनकार

    August 2, 2025

    सरायकेला के इस इलाके में मिला 125 किलो विस्फोटक, किया गया नष्ट

    August 2, 2025

    प्रदेश राजद ने बनाए पांच प्रवक्ता, लिस्ट जारी

    August 2, 2025

    जमशेदपुर के नामदा बस्ती में महिला की संदिग्ध मौ’त के बाद फरार पति हुआ गिरफ्तार…

    August 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.