Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 4:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पंकज मिश्रा द्वारा फोन पर बातचीत का साक्ष्य जुटाने में जुटा ED, RIMS से मांगे CCTV फुटेज
    झारखंड

    पंकज मिश्रा द्वारा फोन पर बातचीत का साक्ष्य जुटाने में जुटा ED, RIMS से मांगे CCTV फुटेज

    Team JoharBy Team JoharOctober 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: ED की जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि पंकज मिश्रा न्यायिक हिरासत में रहने के बावजूद न सिर्फ साहिबगंज में प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर फोन कॉल करता था, बल्कि कई टेंडर भी मैनेज करने में लगा था। ईडी को जानकारी मिली है कि बीते दिन पंकज मिश्रा ने जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारियों को भी फोन किया था। 

    मिश्रा देवघर के अजय बराज के काम को जमशेदपुर की एक कंपनी को दिलाना चाहता था। करीब 125 करोड़ के टेंडर को प्रभावित करने के लिए वह पैरवी कर रहा था। वहीं इस मामले में ईडी को एक और प्रभावी शख्स की भूमिका की जानकारी मिली है।

    ईडी ने रिम्स से मांगे सारे फुटेज 

    पंकज मिश्रा द्वारा फोन पर बातचीत का साक्ष्य जुटाने के बाद उनसे मुलाकात करने वालों पर भी ईडी की नजर है। ईडी यह पता लगाने में जुटी है कि जुलाई से अबतक कौन-कौन से लोग पंकज मिश्रा से मिले हैं। ईडी ने इस मामले में रिम्स से पेईंग वार्ड का सारा फुटेज भी मांगा है। वहीं, इस मामले में ईडी ने पंकज मिश्रा के चालक रहे चंदन यादव व सूरज पंडित से शुक्रवार को भी पूछताछ की। सूरज व चंदन ने पूछताछ में ईडी को कई सारी जानकारियां दी हैं, वहीं छह मोबाइल सिम का सीडीआर भी ईडी ने निकाला है। साथ ही कुछ मोबाइल फोन के जरिए व्हाट्सएप पर बातचीत के प्रिंट भी निकाले गए हैं।

    संताल के डीएफओ को किया था फोन

    पंकज मिश्रा ने रिम्स के पेईंग वार्ड में रहते हुए संताल परगना के एक डीएफओ को भी फोन किया था। इस दौरान उसने एक व्यक्ति पर वन अधिनियम के तहत केस करने का दबाव बनाया था। हालांकि डीएफओ ने ऐसा नहीं किया। ईडी को जानकारी मिली है कि जेल में बंद पंकज मिश्रा से साहिबगंज के डीसी, एसपी और डीएमओ लगातार संपर्क में थे।

    दोबारा भेजा जाएगा सीएम के सुरक्षा प्रभारी को नोटिस

    ईडी के द्वारा सीएम के सुरक्षा प्रभारी को दोबारा नोटिस भेजा जाएगा। सुरक्षा प्रभारी के द्वारा ईडी को पत्र भेजकर बताया गया था कि दो आरक्षियों के सीएम हाउस में तैनाती व हथियार एके-47 के बरामदगी के मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है। जवानों ने कभी सीएम हाउस में योगदान ही नहीं दिया था। ऐसे में इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पत्र मिलने के बाद ईडी ने इस मामले में नए सिरे से सुरक्षा प्रभारी को उपस्थित होने का नोटिस भेजा है। इस बार सुरक्षा प्रभारी को सीधे हाजिर होने को लेकर नोटिस दिया जाएगा। उपस्थित नहीं होने पर सहयोग नहीं करने को लेकर ईडी वारंट भी ले सकती है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमनी लाउंड्रिंग के आरोपी डाहू यादव और सुनील यादव के खिलाफ ईडी ने जारी किया गैर जमानती वारंट
    Next Article विभिन्न क्षेत्रों में मालवाहक वाहनों की जांच , वसूला गया 407950 रुपये जुर्माना , 07 वाहन जब्त

    Related Posts

    झारखंड

    हजारीबाग के जेवर दुकान में ताबड़तोड़ फा’यरिंग, पुलिस जुटी तफ्तीश में

    June 22, 2025
    झारखंड

    TSPC उग्रवादी शंभू सिंह गिरफ्तार, क्या मिला उसके पास… जानें

    June 22, 2025
    झारखंड

    अगले कुछ घंटे रांची में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    June 22, 2025
    Latest Posts

    जंग के बीच ईरान से भारतीयों की वापसी जारी, 280 से ज़्यादा छात्र आज दिल्ली पहुंचेंगे

    June 22, 2025

    ‘घायल’ के 35 साल पूरे होने पर सनी देओल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट, कहा…

    June 22, 2025

    हजारीबाग के जेवर दुकान में ताबड़तोड़ फा’यरिंग, पुलिस जुटी तफ्तीश में

    June 22, 2025

    TSPC उग्रवादी शंभू सिंह गिरफ्तार, क्या मिला उसके पास… जानें

    June 22, 2025

    करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौ’त, पत्नी की हालत नाजुक

    June 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.