Sahibganj : साहिबगंज में रेल विकास को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने घोषणा की है कि 16 जनवरी से साहिबगंज और पाकुड़ से रैक लोडिंग के माध्यम से होने वाली पत्थर ढुलाई पूरी तरह बंद कर दी जाएगी।
इस मामले को लेकर पंकज मिश्रा की साहिबगंज के पत्थर व्यवसायियों के साथ बैठक हुई। बैठक में व्यवसायियों ने साफ कहा कि वे आंदोलन में पूरी तरह समर्थन देंगे। व्यवसायियों ने यह भी कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्तिगत या पार्टी विशेष के लिए नहीं है, बल्कि साहिबगंज के विकास से जुड़ा है।
व्यवसायियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 16 जनवरी से सभी रेलवे रैक से होने वाली पत्थर ढुलाई बंद कर दी जाएगी। इसके लिए 5 जनवरी से इंडेन (ईंधन) की आपूर्ति भी बंद कर दी जाएगी।
झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने कहा कि यह आंदोलन साहिबगंज के विकास के लिए है और जल्द ही पाकुड़ में भी पत्थर व्यवसायियों के साथ बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरा पत्थर व्यवसायी समाज इस मुद्दे पर उनके साथ खड़ा है।
Also Read : सरकारी एयरलाइन PIA अब निजी हाथों में, आरिफ हबीब ने जीती नीलामी


